{"_id":"5805117f4f1c1b716b702e26","slug":"bangladesh-defeated-australia-with-record-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकपः बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड अंतर से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी विश्वकपः बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड अंतर से हराया
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी विश्वकप के आखिरी दौर में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड अंतर से मात दी। यह मैच विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी लीग मैच था। कोरिया ओर भारत से हारने वाली बांग्लादेश अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसके सेमीफाइनल में जाने का रास्ता सिर्फ और सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार से ही होकर जाता है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। इस मैच को उसने 72 अंकों के अंतर से जीता। अंत में स्कोर 80-8 का रहा। यह विश्वकप में अंकों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
पहले हाफ में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को केवल एक टैकल अंक हासिल करने दिया। एक अंक उसे तकनीकी कारणों से हासिल हुआ। पहले हाफ की समाप्ति पर स्कोर 36-2 का था। बांग्लादेश बड़ी जीत के इरादे के साथ ही इस मैच में उतरा था उसे मालूम था कि वह सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकती है जब बाकी दो मैचों में वह बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसने यह कर दिखाया और 80-8 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का विश्वकप अभियान खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया केवल अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दर्ज कर सकी।
इस मैच में बांग्लादेश ने ऑल आउट का भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 7 बार ऑल आउट हुई। इससे पहले अर्जेंटीना भारत के खिलाफ और अमेरिकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ 6 बार ऑल आउट हुई थी।