फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia wins gold at Tbilisi, Vinesh Phogat in final at Medved

बजरंग पूनिया ने तबिलिसी ग्रां प्री में जीता गोल्ड, विनेश मेदवेद टूर्नामेंट के फाइनल में

Sat, 10 Aug 2019 08:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia wins gold at Tbilisi, Vinesh Phogat in final at Medved
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के दो शीर्ष पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार लय जारी रखी है जिनमें बजरंग पूनिया ने तबिलिसी ग्रां प्री में अपने खिताब का बचाव किया तो वहीं विनेश फोगाट मेडवेड कुश्ती टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंची। 

विज्ञापन


जॉर्जिया में खेले गए तबिलिसी ग्रां प्री में पिछले साल गोल्ड जीतने वाले बजरंग ने पुरूषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती के फाइनल में ईरान के पेइमन बिब्यानी को 2-0 से पटखनी दी। एशियाई चैंपियन बजरंग के लिए यह सत्र का चौथा स्वर्ण था। वह तबिलिसी और एशियाई चैंपियन के अलावा दान कोलोव और अली अलीएव टूर्नमेंट में पोडियम पर रहे। 
विज्ञापन


बेलारूस के मिन्स्क में मेडवेड कुश्ती टूर्नमेंट में विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा भार वार्ग में स्थानीय पहलवान याफ्रेमेनका को एकतरफा मुकाबले में 11-0 की करारी शिकस्त दी। विनेश ने शुरुआत में विरोधी पहलवान के बाएं पैर पर हमला किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकीं। बेलारूस की खिलाड़ी के लचर खेल का हालांकि विनेश को फायदा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे पीरियड में विनेश ने ज्यादा आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने फिर से विरोधी पहलवान के बाएं पैर पर अपनी पकड़ बनाकर दो अंक हासिल किए। उन्होंने याफ्रेमेनका को चौंकाते हुए दाएं पैर पर हमला किया और चार अंक जुटाए। विनेश ने इसके बाद दवाव में आईं विरोधी पर एक और फिर दो अंक हासिल किए। 

फाइनल में उनका सामना रूस की एन मालिशेवा से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी पिचोकोउस्के को 6-0 से हराया। विनेश मौजूदा सत्र में स्पेन ग्रांप्री, यासर दोगू अंतरराष्ट्रीय और पोलैंड ओपन में शीर्ष पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed