{"_id":"6170b621ad7a1f13d704ad3c","slug":"bajrang-punia-will-not-play-in-the-national-championship-due-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बजरंग ने शुरू की ट्रेनिंग पर नहीं खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दुखद: बजरंग ने शुरू की ट्रेनिंग पर नहीं खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में
Thu, 21 Oct 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:07 AM IST
सार
पूनिया ने कहा कि मेरा घुटना अब ठीक है। मैंने दो दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं इस साल किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगा। अगले साल तरोताजा रहने के लिए मैं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं खेलूंगा।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने घुटने की चोट से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। हालांकि वह 2022 के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा में 19 से 21 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
ओलंपिक से पहले 27 वर्षीय बजरंग के ‘लिगामेंट’ में खिंचाव आ गया था लेकिन वह फिर भी ओलंपिक की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। उन्हें छह हफ्ते के ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई थी जिससे वह इस महीने विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा घुटना अब ठीक है। मैंने दो दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं इस साल किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगा। अगले साल तरोताजा रहने के लिए मैं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं खेलूंगा।
विज्ञापन