फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia wants wrestling to be made national sport

बजरंग पूनिया ने की कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाए जाने की मांग, रिजिजू ने कहा मुश्किल काम

Wed, 25 Sep 2019 07:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Sep 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia wants wrestling to be made national sport
बजरंग पूनिया

विश्व चैंपियनशिप में तीन बार के पदक विजेता बजरंग पूनिया ने मंगलवार को कुश्ती को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की अपील की, क्योंकि भारतीय पहलवान बड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीत रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान खेल मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाने का विचार रखा था। जिसका ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील कुमार ने समर्थन किया था।

विज्ञापन


बजरंग ने खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि मेरा भी मानना है कि कुश्ती को राष्ट्रीय खेल बनाया जाना चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसा खेल है जिसमें हम विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में लगातार पदक जीत रहे हैं। बजरंग ने हाल ही में कजाखस्तान के नूर सुल्तान में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने इस चैंपियनशिप में 2018 में रजत और 2013 में कांस्य पदक हासिल किया था।

विज्ञापन

सभी खेल बराबर, भेदभाव नहीं

Bajrang Punia wants wrestling to be made national sport
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

बजरंग की इस मांग पर खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि वह किसी भी खेल को कम या ज्यादा करके नहीं आंक सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री होने के नाते मुझे सभी खेलों को समान महत्व देना होगा। मैं भेदभाव नहीं कर सकता। कुश्ती भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसने भारतीय तिरंगा ऊंचा रखा है लेकिन हमें सभी ओलंपिक खेलों के साथ साथ गैर ओलंपिक और पारंपरिक खेलों को भी महत्व देना होगा। रिजिजू ने कहा, लेकिन किसी खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करना यह बेहद भावनात्मक और आलोचनात्मक मामला है। इसलिए खेल मंत्री होने के नाते मुझे किसी मांग के आधार पर घोषणा या फैसला नहीं करना चाहिए। मैं इस मामले पर चर्चा करके बेवजह का विवाद पैदा नहीं करना चाहता हूं। 
 

विज्ञापन

ओलंपिक खेलों में भारत अधिकतम पदक जीतेगा

Bajrang Punia wants wrestling to be made national sport
खेल मंत्री के साथ मुक्केबाज - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं और अन्य खेलों की तरह कुश्ती टीम भी टोक्यो में हमारी मुख्य ताकत होगी। मैं कुश्ती के प्रबंधन, कोचों के प्रयास और पूरे तकनीकी सहयोगी स्टाफ से खुश हूं। भारत के पास टोक्यो में कई पदक जीतने की क्षमता है। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत ने रियो में दो पदक जीते थे और उनमें से एक कुश्ती में आया था। मैं वादा करता हूं कि टोक्यों में हमारे पहलवान इससे दोगुना पदक जीतेंगे।

विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप की हार का गम नहीं होगा कम

Bajrang Punia wants wrestling to be made national sport
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई
25 वर्षीय बजरंग पूनिया ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार का गम कम करना मुश्किल है। कजाकस्थान के नूर सुल्तान में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विवादित फैसले की वजह से पूनिया को हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में 9-9 अंकों की बराबरी के बावजूद कजाकस्थान के स्थानीय पहलवान को विजेता घोषित कर दिया गया था।

इसे लेकर बजरंग पूनिया ने कहा बुरा लगता है जब आप अपनी गलती की वजह से नहीं बल्कि किसी भेदभाव या बेईमानी की वजह से हार जाएं और गोल्ड जीतने से चूक जाएं। उन्होंने आगे कहा,' ये एक ऐसा दर्द है जो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद भी कम नहीं होगा क्योंकि मैंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बहुत मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed