फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia says Yogeshwar Dutt has worked on developing champion’s attitude in me

योगेश्वर ने याद दिलाई 'बजरंग' को उनकी ताकत, ऐसे बने 'श्रीराम'

Tue, 07 Aug 2018 07:46 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia says Yogeshwar Dutt has worked on developing champion’s attitude in me
योगेस्वर दत्त और बजरंग पूनिया

इस सत्र में तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत के सबसे सफल पहलवान रहे बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने अपने मेंटर योगेश्वर दत्त से सीखा कि नाम कमाने का एकमात्र जरिया बड़े पहलवानों पर जीत दर्ज करना है। 

विज्ञापन


बजरंग बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद जार्जिया में तिबलिसी ग्रां प्री और इस्ताम्बुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सोने के तमगे हासिल किए। जकार्ता में एशियाई खेलों में पुरूषों की फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में भारत की तरफ की बजरंग स्वर्ण पदक जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन


बजरंग ने पीटीआई से कहा, 'योगेश्वर मेरे आदर्श हैं। वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि 'तुम कर सकते हो, तुम सर्वश्रेष्ठ हो।' उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि विरोधी खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन है और तुम नहीं जीत सकते हो। वह कहते हैं,'तुमने अच्छी तरह से प्रशिक्षण लिया है, तुम फिट हो और इसलिए किसी को भी हरा सकते हो। अगर हम विश्व चैंपियन को हराते हैं तभी दुनिया आप पर ध्यान देगी और हम नाम कमा पाएंगे।' इसलिए उन्होंने मुझसे कहा कि बड़े खिलाड़ियों को हराओ। वह हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाये रखते हैं और मुझे प्रेरित करते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जकार्ता खेलों से पहले सोनीपत में अभ्यास कर रहे इस 24 वर्षीय पहलवान ने कहा, 'अब वह संन्यास ले चुके हैं और उनके पास मेरे साथ काम करने का पर्याप्त समय है। वह मेरे साथ अपना पूरा अनुभव साझा करते हैं और इससे मुझे मदद मिल रही है। वह चार ओलंपिक में खेले हैं और वह उसी वर्ग (65 किग्रा) में खेलते थे जिसमें मैं खेलता हूं इसलिए यह मेरे लिये बेहद फायदेमंद है।' इंचियोन में रजत पदक जीतने वाले बजरंग ने कहा कि इस सत्र में तीन टूर्नामेंट में जीत से वह जकार्ता खेलों के लिये अच्छी तरह से तैयार हैं। 


उन्होंने कहा, 'एशियाई खेलों से पहले ये टूर्नामेंट मेरे लिये वास्तव में अच्छे रहे। इससे मेरा अनुभव बढ़ा। मैं जानता हूं कि किस परिस्थिति में कौन सी तकनीक का उपयोग करना है। मैं एशियाई खेलों से पहले वास्तव में काफी आत्मविश्वास से भरा हूं और मैंने इस साल जो कुछ सीखा है उसे आजमाने की कोशिश करूंगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed