{"_id":"5c7bbaf6bdec22108404d798","slug":"bajrang-punia-dedicates-his-gold-medal-to-wing-commander-abhinandan-varthaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण, अभिनंदन को किया समर्पित, विनेश को सिल्वर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण, अभिनंदन को किया समर्पित, विनेश को सिल्वर
Sun, 03 Mar 2019 05:03 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बुल्गारिया में डान कोलोव-निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इस जीत को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को समर्पित किया।
विज्ञापन
पूनिया ने इस जीत के बाद ट्वीट किया, 'मैंने अपने स्वर्ण पदक को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मुझे प्रेरित किया। मैं एक दिन उनसे मिलकर हाथ मिलाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में अमेरिका के जोर्डन ओलिवर को 12-3 से पस्त किया। भारतीय पहलवान ने टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा रैंकिंग अंक भी हासिल किये।
विज्ञापन
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी विनेश फोगाट को यूनाईटेड विश्व कुश्ती रैंकिंग सीरीज में पदार्पण के दौरान 53 किग्रा के फाइनल में चीन की कियानयु पांग से 2-9 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह विनेश का 50 किग्रा से 53 किग्रा वजन वर्ग में आने के बाद पहला टूर्नामेंट है।
पूनिया ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले पांच टूर्नामेंट में चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। यह पूनिया का दसवां पदक है जो उन्होंने इतने ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हासिल किया है। इन दस टूर्नामेंट से पहले वह पेरिस में 2017 विश्व चैम्पियनशिप में पोडियम स्थान पर आने में असफल रहे थे।
वह पहले 0-3 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने फिर लगातार 12 अंक जुटाकर जीत हासिल की। उनसे पहले पूजा ढांडा ने महिलाओं के 59 किग्रा में स्वर्ण और साक्षी मलिक ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। पुरूषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में संदीप तोमर को 61 किग्रा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विनेश ने शनिवार को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियनशिप रजत पदकधारी सारा हिल्डेब्रांड को पराजित को किया। सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता, वह हमवतन पूजा से हार गई थी। इनपुट-भाषा