{"_id":"5bbf8e61bdec224ff16ab7b0","slug":"bajrang-punia-becomes-first-indian-to-be-seeded-in-world-wrestling-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग विश्व चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले बने पहले भारतीय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहलवान बजरंग विश्व चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले बने पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया एकमात्र भारतीय पहलवान हैं जिन्हें हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में वरीयता दी गई है। वह 65 भारवर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने जो रैंकिंग सूची जारी की है, उसमें बजरंग के 45 अंक हैं। कुश्ती के विश्व संगठन ने प्री-चैंपियनशिप रैंकिंग अंकों का उपयोग करते हुए पहली बार विश्व चैंपियनशिप के लिए सीडिंग जारी की है। इसके बाद नई रैकिंग सीरीज जारी होगी। इसकी घोषणा 2017 में पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप के दौरान की गई थी। इससे पहले, पहलवानों को रैंडम ड्रॉ के माध्यम से सीड दी जाती थी।
विज्ञापन
तुर्की के सेहात्तिन किलिसालियान को 65 किग्रा वर्ग में 50 अंकों केसाथ शीर्ष वरीयता मिली है। रूस के इलिया बेकबुलातोव को दूसरी तथा बजरंग की वरीयता तीसरी है। अजरबैजान के हाजी अलियेव चौथे स्थान पर हैं। बजरंग बीते 15 दिनों से हंगरी के मात्राहाजा शहर में स्थित मात्राहाजा ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। वह भारतीय टीम से पहले ही हंगरी पहुंच गए थे। भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए 10 अक्तूबर को हंगरी पहुंची है।
विज्ञापन