{"_id":"603722cc9244ab6c6b76dddf","slug":"bajrang-punia-and-vinesh-phogat-to-compete-in-matteo-pellicone-rome-event","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजरंग और विनेश मैट पर वापसी को तैयार, माटियो पेलिकोन टूर्नामेंट में पेश करेंगे चुनौती","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग और विनेश मैट पर वापसी को तैयार, माटियो पेलिकोन टूर्नामेंट में पेश करेंगे चुनौती
Thu, 25 Feb 2021 09:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:38 AM IST
सार
- चार से सात मार्च तक होने वाले माटियो पेलिकोन टूर्नामेंट में पेश करेंगे चुनौती
- 34 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम इस टूर्नामेंट में लेगी भाग
विज्ञापन
बजरंग पूनिया ,विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट रोम में चार से सात मार्च तक होने वाले माटियो पेलिकोन से प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। इसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने 34 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।
विज्ञापन
ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके इन दोनों पहलवानों ने पिछले साल दिसंबर में सर्बिया के बेलग्रेड में हुए विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया था। लेकिन अब उनकी कोशिश अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर लगी होंगी।
विज्ञापन
टीम में 2019 विश्व कांस्य पदक विजेता दीपक पूनिया, रवि कुमार और नरसिंह यादव शामिल हैं। नरसिंह ने चार साल के डोपिंग प्रतिबंध के बाद पिछले साल दिसंबर में मैट पर वापसी की थी।
विज्ञापन
टीमें :
- फ्रीस्टाइल : रवि कुमार (57 किग्रा), पंकज (57 किग्रा), बजरंग (65 किग्रा), रोहित (65 किग्रा), विशाल कालीरमन (70 किग्रा), संदीप सिंह मान (74 किग्रा), नरसिंह यादव (74 किग्रा), जितेंद्र (74 किग्रा), राहुल राठी (79 किग्रा), दीपक पुनिया (86 किग्रा), परवीन चाहर (86 किग्रा), प्रवीण (92 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।
- ग्रीको रोमन : अर्जुन हलाकुर्की (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), नीरज (63 किग्रा), गौरव दुहून (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा), हरप्रीत सिंह (82 किग्रा)। सुनील कुमार (87 किग्रा), दीपांशु (97 किग्रा), नवीन (130 किग्रा)।
- महिला : मीनाक्षी (50 किग्रा), विनेश (53 किग्रा), नंदिनी बाजीराव सलोखे (53 किग्रा), अंशु (57 किग्रा), सरिता (59 किग्रा), सोनम (62 किग्रा), साक्षी मलिक (62 किग्रा), निशा (65) किग्रा), अनीता (68 किग्रा), किरण (76 किग्रा)।