{"_id":"5b5dcd564f1c1b19208b7633","slug":"bajrang-punia-and-pinki-wins-gold-at-yasar-dogu-international-wrestling-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पहलवान बजरंग-पिंकी ने किया देश का नाम रौशन, यासर दोगु टूर्नामेंट में जीते गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय पहलवान बजरंग-पिंकी ने किया देश का नाम रौशन, यासर दोगु टूर्नामेंट में जीते गोल्ड
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रविवार को तुर्की के इस्ताम्बुल में यासर दोगु अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में 71 किग्रा फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता। वहीं, पहलवान संदीप तोमर को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत ने इस टूर्नामेंट में 10 पदक जीते, जिसमें 7 पदक महिलाओं ने हासिल किए।
विज्ञापन
महिलाओं के वर्ग में पिंकी गोल्ड जीतने वालीं एकमात्र पहलवान रहीं। पिंकी ने 55 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की ओल्गा शानिडर को 6-3 से हराया लेकिन ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने निराश किया और वह 62 किग्रा भार वर्ग में पदक दौर तक पहुंचने में नाकाम रहीं। महिलाओं ने हालांकि ओवरऑल अच्छा प्रदर्शन किया तथा 7 पदक जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन बजरंग पूनिया लगातार दूसरा गोल्ड जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
बजरंग ने इस महीने के शुरू में जॉर्जिया में तिबलिशी ग्रां प्री में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें 71 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीतने के लिए पसीना नहीं बहाना पड़ा क्योंकि यूक्रेन के आंद्रे क्वायातकोवस्की चोट के कारण फाइनल से हट गए थे। पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में संदीप ईरान के मोहम्मदबागर याखकेशी से 2-8 से हार गए। विक्की ने शनिवार को 57 किग्रा में ब्रॉन्ज जीता था।
विज्ञापन
भारत के अन्य पुरूष पहलवान अमित (65 किग्रा), जितेंद्र (74 किग्रा), पवन (86 किग्रा), दीपक (92 किग्रा), जशकवर सिंह (97 और 125 किग्रा) पदक दौर में पहुंचने में असफल रहे। महिलाओं के वर्ग में 53 किग्रा और 57 किग्रा में दो गोल्ड मेडल दांव पर लगे थे लेकिन सीमा और पूजा ढांडा फाइनल में हार गईं।
Heartiest thanks to all of you for your blessings and wishes . Keep your wishes on me like this for the upcoming Asian Games ...🇮🇳🤼♂️ Jai Hind pic.twitter.com/x1UyU7WxMi
— Bajrang Punia (@BajrangPunia) July 29, 2018