फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajran Punia, Vinesh Phogat emerge richest Wrestlers at PWl players draft

कुश्ती लीग के सबसे महंगे पहलवान बने बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट पर बरसा इतना पैसा

Sat, 05 Jan 2019 02:12 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bajran Punia, Vinesh Phogat emerge richest Wrestlers at PWl players draft
उम्मीदों के मुताबिक जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग (65 किग्रा) प्रो कुश्ती लीग के सबसे महंगे पहलवान बने। लीग के लिए शुक्रवार को आयोजित ड्राफ्ट में बजरंग को पंजाब रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में लिया है।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) को मुंबई महारथी ने 25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। साक्षी मलिक (62 किग्रा) और पूजा ढांडा (57 किग्रा) को 20-20 लाख में क्रमश: दिल्ली सुल्तांस और पदार्पण करने जा रही एमपी योद्धा ने खरीदा। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और फोगाट बहनें गीता व बबिता ड्राफ्ट में शामिल नहीं हुए।     
विज्ञापन


छह टीमों ने चुने 54 खिलाड़ी

ड्राफ्ट में देश और दुनिया के कुल 225 पहलवान शामिल हुए। इनमें से छह टीमों ने 54 पहलवानों को अपनी टीम में शामिल किया है। प्रत्येक टीम ने नौ-नौ पहलवान लिए हैं। 14 से 31 जनवरी को होने वाली लीग में कुल छह टीमें शामिल हैं। विजेता को 1.9 करोड़ की ईनामी राशि मिलेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतिक और वेलेंसिया सबसे महंगे विदेशी पहलवान

पिछली बार यूपी दंगल की टीम में बजरंग और विनेश जैसे पहलवान थे,लेकिन इस बार उसने विदेशी पहलवानों पर भरोसा जताया है। टीम ने 25 लाख में बेलारूस की वेलेंसिया कालजिंस्कया (53 किग्रा) में, जबकि दिल्ली ने रूस के खेतिक साबालोव (74 किग्रा) को भी इतनी ही राशि में अपने साथ जोड़ा। ये दोनों लीग के सबसे महंगे विदेशी पहलवान रहे। योद्धा ने रितू फोगाट और संदीप तोमर को भी लिया है। हरियाणा हैमर्स ने प्रवीण राणा को लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed