{"_id":"56d9716a4f1c1b8b078b4703","slug":"bahadur-singh-rana-won-match-in-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चाल में बहादुर सिंह राणा को स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैदल चाल में बहादुर सिंह राणा को स्वर्ण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक में हिस्सा ले चुके बसंत बहादुर सिंह राणा ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे और आखिरी दिन 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
दिल्ली के पैदल चाल एथलीट राणा चार घंटे सात मिनट और 24 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पर रहे।
32 वर्षीय राणा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन घंटे 56 मिनट और 48 सेकेंड का है जो उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में निकाला था तब वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
पुरुषों की 20 किलोमीटर स्पर्धा में रियो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर चुके उत्तराखंड के चंदन सिंह 50 किलोमीटर स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
चंदन ने चार घंटे नौ मिनट और 50 सेकेंड समय निकाला जबकि राजस्थान के जितेंद्र सिंह राठौड़ चार घंटे 12 मिनट और 10 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
जूनियर वर्ग में महिलाओं की10 किलोमीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक केरल की नीना केटी ने जीता जबकि पुरुषों के जूनियर वर्ग में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक बिहार के विकास सिंह की झोली में गया।