फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Badminton: Satwik and Chirag enter Pre quarter final of Thailand Masters HS pranoy loses in preliminary round

Badminton: सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली जीत, एच एस प्रणय पहले ही दौर में हारे

Wed, 15 May 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 May 2024 04:12 PM IST
सार

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरुष डबल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
Badminton: Satwik and Chirag enter Pre quarter final of Thailand Masters HS pranoy loses in preliminary round
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

सात्विकसाईराज-रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए जीत दर्ज की, जबकि एच एस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरुष डबल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन

सात्विक-चिराग का सामना अब चीनी जोड़ी से होगा 
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 34 मिनट में 21-13, 21-13 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीन के शि हाओ नान और जेंग वेइ हान से होगा। वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को हमवतन मेराबा लुवांग मेसनाम ने 21-19, 21-18 से हराया। अब मेराबा का सामना डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन से होगा जिन्होंने भारत के किरण जॉर्ज को 21-15, 13-21, 21-17 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्मिता दूसरे दौर में पहुंचीं 
महिला सिंगल्स में अश्मिता चालिहा ने इंडोनेशिया की एस्टर नुरूमी त्रि वार्दोयो को 19-21, 21-15, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा। युइ ने भारत की मालविका बंसोड़ को 21-11, 21-10 से हराया। उन्नति हुड्डा भी पहले दौर में बेल्जियम की लियाने तान से 21-14, 14-21, 9-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed