{"_id":"5cbdf801bdec221473376470","slug":"badminton-players-slams-bai-after-not-making-to-asian-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो पाए बैडमिंटन खिलाड़ी, इन्हें ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो पाए बैडमिंटन खिलाड़ी, इन्हें ठहराया जिम्मेदार
Mon, 22 Apr 2019 10:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर एच एस प्रणय और बी साई प्रणीत ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की गलती के कारण भारत एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाया लेकिन बाई ने इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
चीन के वुहान में मंगलवार से शुरू होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा ही पुरूष एकल में भाग लेंगे क्योंकि बाई ने कथित तौर पर प्रणय और प्रणीत के आवेदन की आयोजकों के पास पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
प्रणय ने पीटीआई से कहा, ‘‘प्रक्रिया के अनुसार बैडमिंटन एशिया स्थान आवंटित करता है और बताता है कि देश से किन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। सभी अन्य देशों जैसे जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया ने चार चार खिलाड़ी भेजे हैं जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के खिलाड़ी मुझसे और प्रणीत से कम रैंकिंग के हैं। ’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैंने नियमों के बारे में पता किया और मुझे पता चला कि बाइ ने हमारे प्रवेश की पुष्टि करने संबंधी ईमेल का जवाब ही नहीं दिया। ’’
बाई ने हालांकि अपने बयान में कहा कि बैडमिंटन एशिया ने पुरूष एकल में केवल दो खिलाड़ियों को भेजने के लिये कहा था और उसने विश्व रैंकिंग के आधार पर श्रीकांत और वर्मा के नाम भेज दिए थे।
बाई ने बयान में कहा, ‘‘बैडमिंटन एशिया से मिले मेल में हमें पुरूष एकल, महिला एकल में दो. दो खिलाड़ी, पुरूष और महिला युगल में से प्रत्येक में तीन नाम तथा मिश्रित युगल में चार नाम भेजने के लिए कहा गया था। 26 फरवरी 2019 की रैंकिंग के आधार पर जो ड्रा तैयार किया गया उसमें किदाम्बी श्रीकांत (विश्व रैंकिंग छह) और समीर वर्मा (विश्व रैंकिंग 11) का नाम मुख्य ड्रा में था। खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में भेजने के लिए इसी को आधार बनाया गया। ’’