फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AvaniLekhara win gold medal and creating Paralympic Record and also equalling the World Record

टोक्यो पैरालंपिक: गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अवनि, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की

Mon, 30 Aug 2021 08:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 08:48 AM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला गोल्ड मेडल जीता है। अवनि लेखरा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।  पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है।

विज्ञापन
AvaniLekhara win gold medal and creating Paralympic Record  and also equalling the World Record
अवनि लेखरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनि

जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही  भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है।  पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली यह तीसरी भारतीय महिला हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed