फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australian Open World number-1 Ashleigh Barty warns the opposition before Australian Open won Adelaide International title

Australian Open: वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी ने विपक्षियों को दी चेतावनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जीता यह खिताब

Sun, 09 Jan 2022 07:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विपक्षियों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने रविवार (नौ जनवरी) को एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया। बार्टी ने खिताबी मुकाबले में कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना को हरा दिया।

विज्ञापन
Australian Open World number-1 Ashleigh Barty warns the opposition before Australian Open won Adelaide International title
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले विपक्षियों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने रविवार (नौ जनवरी) को एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया। बार्टी ने खिताबी मुकाबले में कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना को हरा दिया। बार्टी ने इस खिताबी जीत के साथ यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


बार्टी ने सातवीं वरीयता प्राप्त रिबाकिना को हराने के लिए 64 मिनट लिए। उन्होंने यह मुकाबला 6-3, 6-2 से अपने नाम किया। बार्टी का सिंगल्स करियर में यह 14वां खिताब है। 25 साल की ये ऑस्ट्रेलियाई खिताड़ी इस सप्ताह शानदार फॉर्म में दिखाई दीं। उन्होंने मुकाबले में कई शीर्ष खिलाड़ियों को हराया है। बार्टी को पहले राउंड में वाकओवर मिला था। उसके बाद उन्होंने कोको गॉफ (दुनिया की नंबर-22), सोफिया केनिन (दुनिया की नंबर-12) और इगा स्वितेक (दुनिया की नंबर-9) को हराया।
विज्ञापन


बार्टी ने जीत के बाद कहा, "निश्चित रूप से मेरे लिए यह सप्ताह शानदार रहा है। प्रत्येक मैच बेहतर काम करने में सफल रही हूं। हर मैच के साथ बेहतर हुई।" दुनिया की नंबर-14 खिलाड़ी रिबाकिना के खिलाफ बार्टी हर मामले में बेहतर साबित हुईं। उन्होंने पहले ही सेट से मैच को अपने पक्ष में झुकाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार्टी और रिबाकिना अब सिडनी क्लासिक टूर्नामेंट में खेलेंगी। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले दोनों के लिए फाइनल वॉर्म-अप की तरह होगा। सिडनी क्लासिक में दोनों का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में हो सकता है। बार्टी ने एडिलेड इंटरनेशनल के महिला युगल में अपनी जोड़ीदार स्टोर्म सैंडर्स के साथ भी खिताब जीता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed