फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australian Olympic officials says athletes told to plan for Olympics to be postponed due to coronavirus

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने कहा- तय समय से नहीं हो पाएगा टोक्यो ओलंपिक, एथलीट 2021 की तैयारी करें

Mon, 23 Mar 2020 08:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 23 Mar 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Australian Olympic officials says athletes told to plan for Olympics to be postponed due to coronavirus
tokyo olympic

कोरोन वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर बहस जारी है। अमेरिका समेत कई देशों ने इसे स्थगित करने की मांग की है, लेकिन आईओसी अभी तक इस पर अपना रुख साफ नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक अधिकारियों ने कहा है कि अब यह साफ है कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसलिए हमने अपने सभी एथलीट को कह दिया है कि वो अब 2021 ओलंपिक गेम्स की तैयारी करें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण  देश और विदेश में बदलती परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलियाई टीम इकट्ठी नहीं हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि खेलों को स्थगित करने हैं या नहीं इस बारे में फैसला करने के लिए चार सप्ताह की जरूरत है।
विज्ञापन


ओलंपिक समिति पर बढ़ता दबाव
अमेरिका के प्रभावशाली ट्रैक एवं फील्ड महासंघ ने भी ओलंपिक खेलों को स्थगित करने का आग्रह किया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर टोक्यो 2020 को टालने का दबाव बढ़ गया है। अमेरिका का ट्रैक एवं फील्ड महासंघ (यूएसएटीएफ) उन प्रभावशाली खेल महासंघों में शामिल हो गया है जिसने खेलों को स्थगित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष मैक्स सीगल ने अपने पत्र में ‘सम्मानपूर्वक आग्रह’ किया है कि अमेरिकी ओलंपिक और परालंपिक समिति (यूएसओपीसी) को टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की वकालत करनी चाहिए। यूएसओपीसी ने कहा था कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले खेलों को स्थगित करने का फैसला अभी जल्दबाजी होगा।


आईओसी के प्रमुख थामस बाक भी पहले इसी तरह का बयान दे चुके हैं। सीगल ने अपने पत्र में लिखा कि हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सही और जिम्मेदारी भरा कदम होगा। इस मुश्किल परिस्थिति से पड़ने वाले प्रभाव को पहचानना जो हमारे खिलाड़ियों और ओलंपिक की उनकी तैयारियों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed