{"_id":"5df12f188ebc3e87ec7ff22a","slug":"australian-boxers-will-train-in-india-from-olympic-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक क्वालिफायर से ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज भारत में करेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक क्वालिफायर से ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज भारत में करेंगे ट्रेनिंग
Wed, 11 Dec 2019 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
boxing shimla
चीन में ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारी कर रहे भारतीय मुक्केबाज पांच से 25 जनवरी तक पटियाला में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाजों के साथ ट्रेनिंग करेंगे। राष्ट्रीय पुरुष कोच सीए कटप्पा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने चीन के वुहान में तीन से 14 फरवरी तक होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर से पहले जनवरी में पटियाला में भारतीय मुक्केबाजों के साथ ट्रेनिंग करने का भारत का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। कटप्पा ने कहा,‘हमने दो-तीन देशों को आमंत्रित किया था और ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि कर दी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे मुक्केबाज आएंगे जो ओलंपिक क्वालिफायर में ट्रेनिंग कर रहे हैं।’
विज्ञापन