फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australia, Italy, philippines, Nepal have expressed a desire to come India

ऑस्ट्रेलिया, इटली, फिलीपींस, नेपाल ने भारत आने की जताई इच्छा

Mon, 06 Jan 2020 05:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 05:04 AM IST
सार

-ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारियों को भारतीय बॉक्सर नहीं जाएंगे विदेश, पहली बार चार टीमें भारत आकर करेंगी दो-दो हाथ
-ऑस्ट्रेलिया, इटली, फिलीपींस, नेपाल ने भारत आने की जताई इच्छा
 

विज्ञापन
Australia, Italy, philippines, Nepal have expressed a desire to come India
boxing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओलंपिक की तैयारियों की बात हो तो भारतीय बॉक्सरों को हमेशा विदेश का मुंह देखना पड़ा है, लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दुनिया के नामी बॉक्सिंग देशों ने भारतीय बॉक्सरों के साथ दो-दो हाथ करने के लिए भारत आने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


यह सच्चाई है कि ओलंपिक वर्ष में भारतीय बॉक्सर विदेश में नहीं बल्कि घर में नामी-गिरामी बॉक्सरों के साथ प्रैक्टिस करने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, इटली, फिलिपींस के अलावा नेपाल की टीमें बॉक्सरों के साथ ट्रेनिंग करने के लिए जेएसडब्लू के बेल्लारी स्थित सेंटर में 11 जनवरी से जुटने जा रही हैं।
विज्ञापन


तीन फरवरी से चीन में होने जा रहे ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारियों को ध्यान में रख इन टीमों ने यहां प्रैक्टिस करने की इच्छा जताई जिसे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया स्वीकार कर लिया। चाहें लंदन हो या रियो ओलंपिक भारतीय बॉक्सर प्रैक्टिस के लिए आयरलैंड और अमेरिका गए, लेकिन भारतीय बॉक्सरों की बदली छवि ने अब नामी देशों को भारत आने पर मजबूर कर दिया है। यह पहली बार होगा जब इतने देशों के बॉक्सर एक साथ भारत में आकर यहां के बॉक्सरों से प्रैक्टिस करेंगे। यह ट्रेनिंग सत्र 11 से 27 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरसाइड, हूनी जैसे बॉक्सर आएंगे
बीएफआई के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, नेपाल की भागीदारी पक्की हो चुकी है, जबकि इटली और फिलीपींस के बॉक्सरों का वीजा लगना बाकी है। सच्चाई यह है कि ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भारतीय बॉक्सरों के साथ कई अन्य देश प्रैक्टिस करना चाहते हैं। उन्हें ढेरों प्रस्ताव मिल रहे हैं।

स्वीडिश कोच और हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर सेंटियागो निएवा के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 60 किलो के फाइनल में मनीष कौशिक को हराकर गोल्ड जीतने वाले हैरी गैरसाइड और सुपरहैवीवेट में यूथ विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड और बीते वर्ष इसी भार वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले जस्टिस हूनी शामिल हैं।


इन जैसे बॉक्सरों के साथ स्पारिंग करने से भारतीय बॉक्सरों को काफी फायदा मिलेगा। सेंटियागो का कहना है कि ओलंपिक क्वालिफायर को ध्यान में रखते हुए इन देशों का यहां आना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे हमारे बॉक्सरों को अलग तरह की स्पारिंग (प्रैक्टिस) करने को मिलेगी। वहीं लंबे फायदे को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा मजबूत देशों का यहां प्रैक्टिस के लिए आना बेहद अच्छा रहेगा।ऑस्ट्रेलिया की महिला बॉक्सर भी यहां आने की कोशिश कर रहे हैं। इस वक्त ओलंपिक क्वालिफायर के लिए पुरुष बॉक्सर बेल्लारी और महिला दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed