फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australia is ready to sharing Rugby World Cup games with New Zealand

रग्बी विश्व कप की मेजबानी मिलने पर कुछ मैच न्यूजीलैंड को दे सकता है ऑस्ट्रेलिया

Wed, 24 Jun 2020 02:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Australia is ready to sharing Rugby World Cup games with New Zealand
2019 में हुए रग्बी विश्व कप को दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया को अगर 2027 में होने वाले रग्बी विश्व कप की मेजबानी मिल जाती है तो वह कुछ मैचों को न्यूजीलैंड के साथ साझा कर सकता है। रग्बी ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन हामिश मैकलेनन ने न्यूजीलैंड मीडिया से कहा कि ऑस्ट्रेलिया बोली लगाने के लिए अपने दस्तावेज अभी तैयार कर रहा है और उन्होंने विश्व कप के मैचों को साझा करने का विकल्प खुला रखा है, जिसका मतलब इन दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करना होगा।

विज्ञापन


मैकलेनन ने बुधवार को स्काई टीवी से कहा, 'हमारे दोनों देशों के संबंधों का लंबा इतिहास है और मैंने वास्तव में यह विकल्प खुला रखा है। मैं मैत्रीपूर्ण और सहयोगात्मक रिश्ते चाहता हूं।' न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में पहले रग्बी विश्व कप की संयुक्त मेजबानी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद 2003 में भी संयुक्त मेजबानी की योजना थी, लेकिन तब ऑस्ट्रेलिया ने अकेले इसका आयोजन किया था। न्यूजीलैंड ने 2011 में अकेले विश्व कप आयोजित किया था। अगला विश्व कप 2023 में फ्रांस में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed