{"_id":"5bdf6264bdec2269ad75415f","slug":"athletics-juniors-nitesh-poonia-shatters-record-with-world-fourth-best-u-18-mark-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हैमर थ्रोअर नीतेश ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हैमर थ्रोअर नीतेश ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nitesh Poonia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैमर थ्रोअर नीतेश पूनिया ने 34वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। पूनिया ने 81.47 मीटर की दूरी नापकर आशीष जाखड़ (75.45मीटर) का रिकॉर्ड तोड़ा। उनका यह प्रदर्शन इस सत्र का अंडर-18 वर्ग में विश्व का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
राजस्थान के 18 वर्षीय पूनिया ने दूसरे स्थान पर रहे उपदेश सिंह को 15 मीटर के अंतर से मात दी। कांसा राजस्थान के ही प्रवीण कुमार ने जीता। हैमर थ्रो में ही अंडर-20 वर्ग का खिताब उत्तर प्रदेश के विक्रांत (69.46 मी) ने जीता। रजत राजस्थान के बादल और कांस्य हरियाणा के अजय कुमार के खाते में गया।
विज्ञापन