फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Assembly Election 2022 Navjot SIngh sidhu pargat singh surinder singh sodhi ajeet pal singh and other sports person election result

Assembly Election: चुनावी मैदान पर नहीं लगा सिद्धू का सिक्सर, दो हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी में टक्कर

Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर चुनाव में कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई। इनमें पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के ही परगट सिंह, आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Navjot SIngh sidhu pargat singh surinder singh sodhi ajeet pal singh and other sports person election result
पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (10 मार्च) को आए। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई। इनमें पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के ही परगट सिंह, आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह और सुरिंदर सिंह सोढ़ी प्रमुख हैं। राजनीति के मैदान पर सिद्धू का सिक्सर इस बार नहीं लग सका। उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आइए जानते हैं किन-किन बड़े खिलाड़ियों ने विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया और उनका प्रदर्शन कैसा रहा:

नवजोत सिंह सिद्धू:
भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने इस बार पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे अपनी सीट पर खुद ही पीछे चल रहे हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर के खिलाफ हार गए।
विज्ञापन


सिद्धू के क्रिकेट करियर को देखें तो 51 टेस्ट में उन्होंने 3202 और 136 वनडे में 4413 रन बनाए। इस दौरान टेस्ट में नौ और वनडे में छह शतक लगाए। सिद्धू ने 2004 में राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्हें भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली ने पार्टी में शामिल करवाया था। 2004 में सिद्धू अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता रघुनंदन लाल भाटिया को हराकर संसद पहुंचे थे। 2006 में हत्या के आरोपों के कारण उन्हें लोकसभा से इस्तीफा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2007 में चुनाव लड़ने की इजाजत मिलने के बाद सिद्धू ने 2007 उप-चुनाव में कांग्रेस के नेता सुरिंदर सिंगला को हराया था। 2016 में मोदी सरकार ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था, लेकिन उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया था। वे 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और पूर्वी अमृतसर से चुनाव लड़ते हुए जीता था।

परगट सिंह: भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से टिकट दिया था। 1965 में जन्मे में परगट को हॉकी के बेहतरीन डिफेंडरों में माना जाता था। वे बार्सिलोना ओलंपिक 1992 और अटलांटा ओलंपिक 1996 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। वे सुरिंदर सिंह सोढ़ी के खिलाफ जालंधन कैंट सीट पर आगे चल रहे हैं।


सुरिंदर सिंह सोढ़ी: पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वे जालंधन कैंट सीट पर दिग्गज हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के खिलाफ उतरे हैं। ताजा जानकारी मिलने तक वे 1000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed