फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championship: Vinesh Phogat and Anshu win gold medal for the first time

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप: विनेश और अंशु का विजयी दांव, पहली बार जीता गोल्ड

Fri, 16 Apr 2021 06:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 16 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Championship: Vinesh Phogat and Anshu win gold medal for the first time
विनेश फोगाट

टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप का अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने शुक्रवार को खिताबी मुकाबले में चीनी ताइपे की मेंग सुआन सीह को हराया। इस टूर्नामेंट में यह विनेश का पहला गोल्ड मेडल है, इससे पहले उन्होंने इस चैम्पियनशिप में अब तक सात पदक हासिल किए थे जिसमें तीन रजत पदक शामिल थे।

विज्ञापन


बात करें विनेश की तो भारत की शीर्ष महिला पहलवान को चीन और जापान के प्रतिद्वंद्वियों की अनुपस्थिति में आगे बढ़ने में कोई परेशानी नहीं हुई और वह प्रतियोगिता में बिना अंक गंवाए फाइनल में पहुंच गईं। विनेश ने मंगोलिया की ओटगोंजरगल गनबातर और ताइपे की मेंग सुआन सिह के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की, जबकि सेमीफाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी की ह्युनयॉन्ग ओह चोट के कारण रिंग में नहीं उतरी। 
विज्ञापन




वहीं अन्य मुकाबले में 19 वर्षीय प्रतिभाशाली पहलवान अंशु ने अपनी लय जारी रखते हुए फाइनल में मंगोलियाई खिलाड़ी बत्सेत्सेग अल्टांसेटसेग को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंशु ने पिछले दिनों इसी स्थल पर ओलंपिक कोटा भी हासिल किया था। 




अंशु ने फाइनल में पहुंचने से पहले शुरूआती दो बाउट में उज्बेकिस्तान की सेवारा इश्मुरतोवा और किर्गिस्तान की नाजिरा मार्सबेक कयजी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर पटखनी दी थी। इसके बाद वह सेमीफाइनल में मंगोलिया की बत्सेत्सेग अल्टांसेटसेग से वह 9-1 से आगे चल रही थीं जब रेफरी ने इस भारतीय खिलाड़ी को ‘विक्ट्री बाय कौशन (प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के जरूरत से ज्यादा आक्रामक रूख के कारण जीत)’ के कारण जीत प्रदान की। इससे पहले इस मंगोलियाई खिलाड़ी को तीन बार चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed