फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championship Deepak Punia reaches final Ravinder Sanjeet Secures Bronze

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: फाइनल में दीपक, रविंदर-संजीत में कांसे की होड़, संदीप-सुमित की चुनौती टूटी  

Mon, 19 Apr 2021 08:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी, कजाखस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अलमाटी, कजाखस्तान Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Apr 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Championship Deepak Punia reaches final Ravinder Sanjeet Secures Bronze
दीपक पूनिया - फोटो : ट्विटर

ओलंपिक टिकट हासिल कर चुके पहलवान दीपक पूनिया ने डिफेंस में शानदार कौशल दिखाते हुए एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 86 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की जहां उनके पास पहली बार इस टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा। 

विज्ञापन


दीपक फाइनल में चुनौती पेश करेंगे तो वहीं रविंदर (61 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने कोरिया के ग्वानुक किम के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की। 
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में कांस्य के साथ अपना ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले इस भारतीय पहलवान ने इससे पहले उज्बेकिस्तान के ईसा शापिएव (9-2) और ताजिकिस्तान के बखोदुर कोडिरोव (4-3) को हराया था। रविंदर ने 61 किग्रा में ईरान के माजिद अलमास दास्तान के खिलाफ 4-3 की जीत से अपने अभियान को शुरू किया, लेकिन सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान के अदलन अकारोव 4-7 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्य पदक के लिए वह किर्गिस्तान के इक्रोमझोन के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। संजीत ने जापान के रयोइची यामानाका के खिलाफ 9-4 की प्रभावशाली जीत दर्ज की लेकिन ईरान के कामरान घोरबन  की चुनौती का सामना नहीं कर सके। कामरान के फाइनल में पहुंचने के कारण उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा।


कांस्य पदक के लिए उन्हें उजबेकिस्तान के रूस्तम शोदैव से भिड़ना होगा। सुमित मलिक (125 किग्रा) और 74 किग्रा के राष्ट्रीय चैंपियन संदीप सिंह मान का अभियान हालांकि पदक दौर तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया। संदीप को क्वार्टर फाइनल के करीबी मुकाबले में तुर्कमेनिस्तान के अतामीरत चार्लीयेव से 4-5 से जबकि सुमित अंतिम आठ में स्थानीय खिलाड़ी ओलेग बोल्टिन से 1-7 से हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed