फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Weightlifting Championships Mirabai Chanu sets Clean and Jerk World Record, wins bronze

एशियाई वेटलिफ्टिंग: मीरा ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्य, क्लीन एंड जर्क में बनाया कीर्तिमान

Sun, 18 Apr 2021 12:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Apr 2021 12:00 AM IST
सार

  • एशियाई वेटलिफ्टिंग में क्लीन एंड जर्क में 119 किलो वजन उठा बनाया कीर्तिमान, किया अपना सर्वश्रेष्ठ 
  • स्नैच की विफलता के बाद बोलीं, सर अब वही होगा जो आपने निर्धारित किया है इसके बाद बनाया रिकार्ड

विज्ञापन
Asian Weightlifting Championships Mirabai Chanu sets Clean and Jerk World Record, wins bronze
मीराबाई चानू - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

'सर, कोई बात नहीं पहले लक्ष्य पर मैं खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अब वही होगा जो आपने पहले से निर्धारित कर रखा है।’ स्नैच में पहली दो लिफ्ट फेल होने पर तीसरी में 86 किलो उठाने के बाद मीरा ने कोच विजय शर्मा से यही शब्द बोले। स्नैच के बाद मीरा को क्लीन एंड जर्क की तीन लिफ्ट उठाने के लिए 10 मिनट का ब्रेक मिला। यहीं कोच विजय ने मीरा को प्रोत्साहित किया और कहा अब क्लीन एंड जर्क में नहीं चूकना है, जो तुमने प्रैक्टिस में किया है, उसे यहां जस का तस उतारकर दिखाना है। मीरा ने ठीक वही किया और क्लीन एंड जर्क में 119 किलो वजन उठाकर विश्व और एशियाई कीर्तिमान रच डाला। हालांकि मीरा चीन की स्वर्ण पदक विजेता होऊ झीहुई (213 किलो) और चीन की ही रजत विजेता जियांग हुई हुआ (207 किलो) से पीछे रहीं लेकिन 205 किलो वजन उठाकर उन्होंने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह बता दिया कि टोक्यो ओलंपिक में पदक उनकी पहुंच में है।

विज्ञापन

 

नहीं थी विश्व कीर्तिमान की उम्मीद
ताशकंद में चल रही एशियाई चैंपियनशिप में बतौर रेफरी मौजूद इंडियन वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव सहदेव यादव एक लाइन में साफ करते हैं। उन्हें इस विश्व कीर्तिमान की उम्मीद नहीं थी। मीरा का प्रदर्शन हैरतअंगेज है। विजय ने कल ही साफ किया था कि मीरा खुद से मुकाबला करेंगी। वह चीनियों के संघर्ष में नहीं फंसेंगी। हालांकि शुरूआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। स्नैच में 85 किलो की पहली दो लिफ्ट फेल होने पर मीरा दबाव में थीं, लेकिन कोच ने कहा कि चिंता की जरूरत नहीं है। यहां अच्छा नहीं भी होता है तो भी ओलंपिक टिकट के लिए यहां सिर्फ भाग लेना ही जरूरी है। तुम प्रैक्टिस में तो इतना आराम से कर रही हो। इसके बाद मीरा ने कहा सर, तीसरी लिफ्ट में 85 नहीं 86 किलो कर दीजिए और मीरा ने यह लिफ्ट उठाकर दिखा दी। स्नैच में वह चौथे स्थान पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीन एंड जर्क में चीनियों को पीछे छोड़ रहीं अव्वल
क्लीन एंड जर्क में मीरा ने तीनों लिफ्ट उठाने का कारनामा किया। उन्होंने पहली 113, दूसरी 117 और तीसरी 119 किलो की लिफ्ट उठा स्नैच में पहले, दूसरे स्थान पर रहीं दोनों चीनी लिफ्टरों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले उनका क्लीन एंड जर्क में सर्वश्रेष्ठ 2019 की विश्व चैंपियनशिप में 114 किलो था। हालांकि उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 115 किलो उठाया था। लेकिन विजय का कहना है कि राष्ट्रीय के बजाय अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर प्रदर्शन करना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed