{"_id":"5d7fc6ad8ebc3e93a04e813f","slug":"asian-table-tennis-asian-tt-g-sathiyan-sharath-kamal-harmeet-help-indian-men-to-win-over-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई टीटी चैंपियनशिप: साथियान का शानदार प्रदर्शन, भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई टीटी चैंपियनशिप: साथियान का शानदार प्रदर्शन, भारतीय पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Tue, 17 Sep 2019 12:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
शरत कमल और जी साथियान
भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर आईटीटीएफ एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंडोनेशिया के योज्ञाकर्ता में चल रहे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण में कुवैत और श्रीलंका को समान 3-0 से हराकर ‘फर्स्ट डिवीजन’ के नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
साथियान, शरत और हरमीत, तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते और भारत को थाईलैंड के खिलाफ जीत दिलाने में सफल रहे।
नॉकआउट में उसने पहले सऊदी अरब (3-1) को और फिर थाईलैंड को हराकर ‘फर्स्ट डिवीजन’ के फाइनल में प्रवेश किया। ‘फर्स्ट डिवीजन’ के फाइनलिस्ट ने चैंपियंस डिवीजन में जगह बनाई। अब मुख्य ड्रॉ में आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। वुक्सी में 2017 में खेली गई चैंपियनशिप में शीर्ष पर रहने वाली छह टीमों को चैंपियंस डिवीजन में सीधा प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन