फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Surfing: Ramesh Budhiyal of India shines, wins bronze medal in Asian Surfing

Asian Surfing: भारत के रमेश बुधियाल का जलवा, एशियाई सर्फिंग में कांस्य पदक जीता

Sun, 10 Aug 2025 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

बुधियाल शनिवार को इस प्रतियोगिता के पदक दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने फाइनल में 12.60 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Asian Surfing: Ramesh Budhiyal of India shines, wins bronze medal in Asian Surfing
एशियाई सर्फिंग - फोटो : SFI Media

विस्तार

भारत के रमेश बुधियाल ने शुक्रवार को यहां एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस तरह से वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन


बुधियाल शनिवार को इस प्रतियोगिता के पदक दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने फाइनल में 12.60 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। कोरिया के कनोआ हीजे ने 15.17 अंक के साथ स्वर्ण पदक, जबकि इंडोनेशिया के पजार एरियाना ने 14.57 अंक के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन


ओपन महिला वर्ग में जापान की अनरी मात्सुनो (14.90 अंक) ने हमवतन सुमोमो सातो (13.70) की कड़ी चुनौती से पार पाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। थाईलैंड की इसाबेल हिग्स ने 11.76 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। कोरिया के कनोआ हीजे ने 14.33 अंक प्राप्त कर अंडर-18 बालक वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। चीन के शिदोंग वू (13.10) और शुलोउ जियांग (8) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-18 वर्ग में चीन की सिकी यांग ने 14.50 अंकों के साथ स्वर्ण पदक और उनकी हम वतन शुहान जिन (10.33) ने रजत पदक जीता। थाईलैंड की इसाबेल (8.10 अंक) ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed