{"_id":"68a5a19ebb75ee7ee805b0f5","slug":"asian-shooting-championship-saurabh-suruchi-shine-won-bronze-in-10-meter-air-pistol-mixed-team-event-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Shooting Championship: सौरभ-सुरुचि का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता कांस्य","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Shooting Championship: सौरभ-सुरुचि का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता कांस्य
Wed, 20 Aug 2025 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिमकेंट (कजाखस्तान)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिमकेंट (कजाखस्तान)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:51 PM IST
सार
भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरुचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
- फोटो : Twitter
विस्तार
सौरभ चौधरी और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता।
दोनों ने लियू हेंग यू और सियेह सियांग चेन को 17-9 से हराया। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरुचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया। दोनों का कुल स्कोर 578 रहा और आठ टीमों के पदक दौड़ में प्रवेश के समय वे पांचवें स्थान पर थे।
विज्ञापन
इस साल चार विश्व कप पदक जीत चुकी सुरुचि ने क्वालिफिकेशन दौर में परफेक्ट 100 के साथ शुरूआत की। दूसरे में 94 और तीसरे में 98 स्कोर किया। चौधरी का स्कोर 95, 96 और 95 रहा।