{"_id":"5be05a4abdec22694d432364","slug":"asian-shooting-championship-divyansh-win-silver-elavenil-won-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: दिव्यांश का हुआ सिल्वर और इलावेनिल को मिला कांस्य","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: दिव्यांश का हुआ सिल्वर और इलावेनिल को मिला कांस्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के जूनियर निशानेबाजों दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान ने सोमवार को यहां 11वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की अपनी एयर राइफल स्पर्धाओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। दिव्यांश ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष स्पर्धा में 251.4 अंक के साथ रजत पदक जीता। वह चीन के वैंग यूफेंग से पिछड़ गए जिन्होंने जूनियर विश्व और एशियाई रिकार्ड 252.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला स्पर्धा में 227.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। चीन की शी मेंगयाओ (250.3) ने स्वर्ण जबकि उनकी हमवतन शू होंग वोन (249.3) ने रजत पदक जीता। दोनों ही स्पर्धाओं के आठ निशानेबाजों के फाइनल में भारत के तीन-तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई।
विज्ञापन
जूनियर पुरुष स्पर्धा में दिव्यांश के अलावा अर्जुन बबूता और हृदय हजारिका ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में श्रेया अग्रवाल और मेहुली घोष ने भी फाइनल में जगह बनाई। ये दोनों क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन