एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिपः मनु ने साधा गोल्डन निशाना, जन्मदिन पर दीपक को ब्रॉन्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मंगलवार को कतर मे चल रहे एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा।
इससे पहले भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने अपने जन्मदिन पर पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक का दसवां कोटा भी हासिल किया।
जकार्ता एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता दीपक ने टूर्नामेंट के पहले दिन फाइनल में 227.8 अंक बनाए और तीसरे स्थान पर रहे। इससे उन्होंने टोक्यो 2020 के लिए कोटा भी हासिल किया।
मंगलवार को 32वां जन्मदिन मना रहे दीपक ने लुसैल निशानेबाजी परिसर में 103.1, 104.8, 104.6, 105.0, 105.6, 103.7 के साथ क्वालिफाइंग में कुल 626.8 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहकर आठ खिलाड़ियों के फाइनल में प्रवेश किया था।
पिछले साल गुआडलाजारा आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाले दीपक ने फाइनल में 8.9 अंक से शुरुआत की लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार नौ स्कोर दस या इससे अधिक अंक के बनाए और तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह से उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन ही पदक और ओलंपिक कोटा भारत को दिलाया। अन्य भारतीयों में किरण अंकुश जाधव 14वें और यशवर्धन 30वें स्थान पर रहे।
02 : ओलंपिक कोटा हासिल कर चुका है भारत दस मीटर एयर राइफल में, अप्रैल में दिव्यांश सिंह पंवार ने दिलाया था
कोटा हासिल करने में चौथा नंबर : भारत इस चैंपियनशिप से पहले ही तोक्यो के लिए नौ कोटा स्थान हासिल कर चुका था तथा वह एशियाई क्षेत्र में चीन (25 कोटा), कोरिया (12) और मेजबान जापान (12) के बाद चौथे नंबर पर है।