{"_id":"5bc0bc41bdec226953782b5a","slug":"asian-para-games-2018-three-more-gold-for-india-deepa-wins-2nd-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियाई खेलों में हुई 'सोने' की बौछार, भारत ने जीते तीन और स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैरा एशियाई खेलों में हुई 'सोने' की बौछार, भारत ने जीते तीन और स्वर्ण पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Parul Parmar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को शतरंज में दो और बैडमिंटन में एक स्वर्ण पदक से शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि रियो परालंपिक की पदक विजेता दीपा मलिक ने महिलाओं के एफ 51/52/53 चक्का फेंक में दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
के जेनिता एंटो ने महिला व्यक्तिगत रैपिड पी1 शतरंज स्पर्धा के फाइनल में इंडोनेशिया की मनुरूंग रोसलिंडा को 1-0 से हराकर जबकि किशन गंगोली ने पुरूष व्यक्तिगत रैपिड छह - बी2/बी3 स्पर्धा में माजिद बाघेरी को शिकस्त देकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
रैपिड पी1 स्पर्धा शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों जबकि रैपिड छह - बी2/बी3 स्पर्धा आंशिक रूप से नेत्रहीन प्रतिस्पर्धियों के लिए होती है। पैरा-बैडमिंटन में पारूल परमार ने थाईलैंड में वांडी खमतम पर 21-9 21-5 से जीत दर्ज कर महिला एकल एसएल3 स्पर्धा का सोने का तमगा हासिल किया। इस श्रेणी में एक या दोनों पैरों से चलने में परेशानी या संतुलन बिठाने वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
तैराकी में स्वप्निल पाटिल ने एस 10 वर्ग में पुरूषों की 100 मी बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने इससे पहले पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत ने पुरूषों की सी4 व्यक्तिगत परस्यूट 4000 मी साइकिलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया जिसमें गुरलाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनपुट-भाषा