फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Luge Championships: Shiva Keshavan wins gold 

एशियन ल्यूज चैंपियनशिप में मनाली के शिवा केशवन ने भारत को दिलाया गोल्ड

Sat, 02 Dec 2017 06:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
Asian Luge Championships: Shiva Keshavan wins gold 
शिवा केशवन - फोटो : Twitter

भारत के विंटर ओलंपियन शिवा केशवन ने शुक्रवार को जर्मनी के अल्टेनवर्ग में आयोजित एशियन ल्यूज चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। गोल्ड जीतने के बाद शिवा ने कहा, 'मैं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि भारत के लिए चौथी बार गोल्ड मेडल जीता। यह ट्रैक बहुत ही कठिन है। इसलिए यह कई लेवल पर चैलेंजिंग था। मैं सारे स्पॉन्सर को छन्यवाद देना चाहुंगा, जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि मनाली के रहने वाले शिवा केशवन छठी बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों में शामिल हुए। हालांकि ल्यूज गेम में एशियन चैंपियन रह चुके खिलाड़ी शिवा पांच बार ओलंपिक खेल चुके हैं। वह छठी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। शिवा ने 55.60 सेकेण्ड तक अपने ताज को बरकरार रखा। वहीं, तैवान के लेन ते-अन (56.12 सेकेण्ड) में सिल्वर और कोरिया के किम डांग क्यू (56.50 सेकेण्ड) में ब्रॉन्ज के साथ बरकरार रहा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- चानू ने घर वालों से लड़कर देश को 22 साल बाद दिलाया गोल्ड मेडल, इसलिए रोक रही थी मां
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शिवा 16 साल की उम्र से ही ल्यूज खेल में अपनी प्रतिभा से एशिया में ल्यूज रफ्तार को लेकर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। शिवा के छठी बार ओलंपिक में गोल्ड जीतने से पूरे मनाली में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि शिवा ने पिछले साल दिसंबर में जापान के नगाओ में एशियाई ल्यूज चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहले स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही शिवा आस्ट्रिया के इंसब्रुक में हुई विश्व चैंपियनशिप और विश्व सर्किट स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2018 में कोरिया में होने वाली शीतकालीन ओलंपिक में जगह बनाई थी।

बता दें कि ल्यूज क्या है? 
ल्यूज एक लकड़ी से बनी पट्टी के आकार की स्की होती है, जिस पर बैठकर बर्फ की परत पर फिसला जाता है। इसी से इसे ल्यूज खेल कहा जाता है। पांच साल पहले मनाली के शिवा केशवन ने एशियन गेम्स में स्वर्ण हासिल कर घाटी के युवाओं का ध्यान इस खेल की ओर आकर्षित किया है। मनाली में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed