फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games, Track and field events starts from saturday, high hopes on hima das and neeraj chopra

हिमा दास और नीरज चोपड़ा पर टिकी निगाहें, ट्रैक एवं फील्ड के मुकाबले शनिवार से शुरू

Fri, 24 Aug 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Asian Games, Track and field events starts from saturday, high hopes on hima das and neeraj chopra

भारत एशियाई खेलों में शनिवार से शुरू होने वाली ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता में जब अपना अभियान शुरू करेगा तो सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा और हिमा दास पर टिकी रहेंगी जबकि दुती चंद को खुद को साबित करने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


युवा एथलीटों के उबरने और प्रतिष्ठित नामों जैसे मोहम्मद अनस, सीमा पूनिया और जिनसन जॉनसन के नियमित अच्छे प्रदर्शन से उम्मीद बंधी है कि भारत अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करेगा।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा से गोल्ड की आस

Asian Games, Track and field events starts from saturday, high hopes on hima das and neeraj chopra

पिछले एशियाई खेलों में भारत ने जो 57 पदक जीते थे उनमें से 13 पदक एथलीटों ने हासिल किए थे जिनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भारत ने एशियाई खेलों में भाला फेंक में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता और उम्मीद है कि चोपड़ा नया इतिहास रचने में सफल रहेंगे। 

लेकिन अंडर-20 विश्व चैंपियन के लिए मार्ग आसान नहीं है। उन्होंने इस साल मई में दोहा में डायमंड लीग में 87.43 मीटर भाला फेंका लेकिन उन्हें चीनी ताइपै के चेंग चाओ सुन से कड़ी चुनौती मिलेगी जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91.36 है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। 

सुन हालांकि इस सत्र में केवल 84.60 मीटर ही भाला फेंक पाए हैं। वह कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं। पुरूषों के भाला फेंक का फाइनल 27 अगस्त को होगा। 

भारत की तरफ से भाला फेंक में आखिरी पदक 1982 में नयी दिल्ली में गुरतेज सिंह ने कांस्य पदक के रूप में जीता था। 

'गोल्डन गर्ल' हिमा से बड़ी उम्मीदें

Asian Games, Track and field events starts from saturday, high hopes on hima das and neeraj chopra

हिमा पर भी काफी दारोमदार है, जिन्होंने आईएएएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर में 51.46 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला भारतीय हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 51.32 सेकेंड का समय निकाला था जो विश्व स्तर पर छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

लेकिन अगर बहरीन की सालवा ईद नासिर कुछ गड़बड़ी नहीं करती तो फिर हिमा के लिए स्वर्ण जीतना आसान नहीं होगा। नाईजीरिया में जन्मी नासिर 2017 की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। उन्होंने इस साल डायमंड लीग सीरीज में चार चरण जीते हैं। 

उन्होंने मोनाको डायमंड लीग में 49.08 सेकेंड का समय निकाला जो कि एशियाई रिकार्ड है। नासिर लगातार 50 सेकेंड से कम का समय निकालती है और वह जकार्ता में 400 मीटर में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। 

हिमा के साथ कल क्वालीफिकेशन राउंड में निर्मला शेरोन भी इस स्पर्धा में उतरेंगी जिनका सर्वरेष्ठ प्रदर्शन 51.25 सेकेंड है। 

खेल पंचाट से लिंग संबंधी मामला जीतने के बाद 22 वर्षीय दुती चंद ने जून में अंतरराज्यीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 11.29 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। 

लेकिन उनका यह समय चीन की वेई योंगली (10.99), बहरनी की हाजर साद अल अमीरी (11.17) और विक्टोरिया जयाबकिना (11.20) से अधिक है। महिलाओं के 100 मीटर और 400 मीटर का क्वालीफिकेशन शनिवार को होगा।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर भी होगी नजर

Asian Games, Track and field events starts from saturday, high hopes on hima das and neeraj chopra
पुरूषों के गोला फेंक में ताजिंदर पाल सिंह कल पदक के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। एशिया में इस सत्र में उनका प्रदर्शन (20.24 मीटर) सर्वश्रेष्ठ है। 

मोहम्मद अनस भी पुरूषों की 400 मीटर दौड़ के क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेंगे। अपने करियर के अवसान पर खड़ी चक्का फेंक की एथलीट सीमा पूनिया भी अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी लेकिन उन्हें चीनी प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। 

सरिता सिंह कल महिलाओं के तारगोला फेंक के फाइनल में भाग लेगी जबकि तेजस्विन शंकर की अनुपस्थिति में बी चेतन पुरूषों की लंबी कूद में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

भारत 4x400 मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार है जबकि महिलाओं की 4x400 मीटर में उम्मीद की जा रही है कि वह अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed