{"_id":"5f4566828ebc3e3ccc5f6bf4","slug":"asian-games-bronze-medalist-virdhawal-khade-will-not-attend-national-swimming-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता खाड़े राष्ट्रीय तैराकी शिविर में नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता खाड़े राष्ट्रीय तैराकी शिविर में नहीं होंगे शामिल
Wed, 26 Aug 2020 12:59 AM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Virdhawal Khade
- फोटो : social Media
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े ने मंगलवार को राष्ट्रीय अभ्यास शिविर से नाम वापिस ले लिया। उन्होंने दो महीने तक चलने वाले शिविर से हटने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। खाड़े को श्रीहरि नटराज और कुशाग्र रावत के साथ शिविर के लिए दुबई जाना था।
विज्ञापन
उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘मैने निजी कारणों से शिविर में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।’ खाड़े महाराष्ट्र में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। वह अपने नियोक्ता से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
एसएफआई महासचिव मोनल चोकसी ने पीटीआई को बताया था, ‘फिलहाल ऐसा लग रहा है कि जब तक अनुमति नहीं मिलती वह शिविर में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कुछ समय पहले इसके लिए अनुमति मांगी थी लेकिन तब इंकार कर दिया गया था। वह फिर से कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें अनुमति नहीं मिली तो शायद वह इस विशेष सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे।’
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत और कोच ए सी जयराजन ने मंगलवार सुबह दुबई के लिए उड़ान भरी। तैराक साजन प्रकाश भी उनसे जुड़ेंगे। शिविर में भाग लेने वाले तैराकों की सूची में उन्हें बाद में शामिल किया गया। प्रकाश तैराकी मीट के अभ्यास के लिए फरवरी में फुकेट गए थे और तब से वहीं रह रहे हैं।
चोकसी ने कहा, ‘साजन प्रकाश भी वहां आज पहुंच जाएंगे।’ सभी (तीनों) तैराकों की वहां पहुंचने पर कोविड-19 जांच होगी और तरणताल में जाने से पहले उन्हें चार दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा। चोकसी ने कहा, ‘यहां से रवाना होने से पहले सभी की कोविड-19 जांच हुई और वहां पहुंचने के बाद भी उनका परीक्षण होगा। इसके बाद उन्हें चार दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा।’ ये तैराक दुबई की ‘एक्वा नेशन स्विमिंग एकेडमी’ में अभ्यास करेंगे।
भारत के छह तैराकों ने अपने-अपने वर्ग में ओलंपिक का बी क्वालीफिकेशन हासिल किया है जिनकी कोशिश एक साल की देरी से हो रहे टोक्यो ओलंपिक के लिए ए क्वालीफिकेशन हासिल करने की होगी। इसमें नटराज, खाड़े, प्रकाश, रावत के अलावा आर्यन मखीजा और अद्वैत पेज भी शामिल है।