{"_id":"5b801a8b42c792465a6a5175","slug":"asian-games-2018-the-first-case-of-doping-turkmenistan-wrestler-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2018: डोपिंग का पहला मामला, तुर्कमेनिस्तान का पहलवान बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स 2018: डोपिंग का पहला मामला, तुर्कमेनिस्तान का पहलवान बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
रूस्तम नाजारोव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा एशियाई खेलों में डोपिंग का पहला मामला सामने आया है। तुर्कमेनिस्तान के एक पहलवान को प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाए जाने के कारण बाहर कर दिया गया। रूस्तम नाजारोव को टूर्नामेंट से पहले हुए टेस्ट में प्रतिबंधित मास्किंग एजेंट फुरोसेमाइड के सेवन के कारण बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
एशियाई ओलंपिक परिषद ने बयान में कहा कि नाजारोव को 2018 एशियाई खेलों से अयोग्य करार दिया गया है। इसके साथ ही 19 अगस्त को हुई प्रतिस्पर्धा में उसका नतीजा भी रद माना जाएगा। नाजारोव को 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के पहले ही दौर में भारत के संदीप तोमर ने हराया था। एशियाई खेल 2014 में छह खिलाड़ी डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे जिनमें कोरिया के स्टार तैराक पार्क ताए हवान शामिल थे जिनके पदक छीन लिए गए थे।
विज्ञापन