फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 opening ceremony live updates jakarta gbk stadium

एशियाई खेल 2018: नीरज ने फहराया तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में बाइक चलाकर छा गए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

Sat, 18 Aug 2018 08:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018 opening ceremony live updates jakarta gbk stadium
नीरज चोपड़ा

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीकेजी स्टेडियम में शनिवार को एशियाई खेल 2018 की शुरुआत रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुई। 18वें एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने की। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अध्यक्ष अहमद अल-फहाद अल-अहमद अल-सबाह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह की शुरुआत का रंग इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जमाया। वह बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह के स्टेज पर पहुंचे। उन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित थे। कार्यक्रम की शुरुआत 1,500 कलाकारों ने अपने एकसाथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर की। चूंकि इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए उसने पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए ऑडियो-वीडियो दिखाया। इसके बाद झंडा फहराने की सेरेमनी हुई।
विज्ञापन


भारतीय दल की अगुआई नीरज चोपड़ा ने की: एशियाई खेल में हिस्सा ले रहे 45 देशों में सबसे पहले मार्च पास्ट करने का मौका अफगानिस्तान को मिला। इसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हांगकांग के खिलाड़ी आए। चीन और हांगकांग के बाद भारत नौवें पर आया। भारतीय दल की अगुआई जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने की। भारतीय दल में सबसे ज्यादा उत्सुकता हिमा दास के चेहरे पर दिखी जो जमकर झूमी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दल के बाद ईरान और इराक के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उसके बाद अन्य देशों के एथलीट्स आए। सबसे अंत में मेजबान इंडोनेशिया के खिलाड़ी आए। उनके पीछे इस एशियाई खेलों के शुभंकर काका, भिन-भिन और अतुंग आए। झंडा फहराने की सेरेमनी के बाद इंडोनेशिया की गायिका विवा वालेन ने अपना सबसे प्रसिद्ध गीत मेरियाह बिनतांग गाया। यह 18वें एशियाई खेलों का आधिकारिक थीम सांग भी है। फिर इंडोनेशिया का राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रीय गीत को इंडोनेशिया के गायक-लेखक तुलुस ने अपने स्वर दिए। फिर खेल शुरू होने की घोषणा हुई।

उत्तर-दक्षिण कोरिया एक बैनर के नीचे: 16वें नंबर पर कोरिया (उत्तर और दक्षिण कोरिया) के खिलाड़ी आए। सात एशियाई खेल के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तर और दक्षिण कोरिया एक झंडे (कोरिया यूनिफाइड) के तले आए। गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दोनों देशों ने कोरिया यूनिफाइड के बैनर तले ही भाग लिया था। 

खेल भावना निभाने की खाई कसमः खेल शुरू होने के ऐलान के बाद ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीत चुके इंडोनेशिया के पूर्व एथलीट ओसीए का झंडा लेकर स्टेज पर पहुंचे और फ्लैग होस्टिंग ट्रूप (ध्वजारोहण) परंपरा पूरी की। इसके बाद एथलीट्स ने एशियाड में खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली। इंडोनेशिया के कलाकारों ने अपने देश की सांस्कृतिक झलक पेश की। इसमें देश की विभिन्नता की झांकी दिखी और देश को धरती को मां के रूप में पेश किया गया। इंडोनेशिया की गायिका रैसा एंड्रियाना ने मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी, जिसमें दर्शक खोए दिखे।

10 हजार एथलीट्स मौजूद: इन एशियाई खेलों में 45 देशों के करीब 10,000 खिलाड़ी भाग रहे हैं। इनमें भारत के 571 एथलीट्स 36 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस बार एशियाई खेल में 10 नए खेल शामिल किए गए। उद्घाटन समारोह के लिए जो स्टेज इस्तेमाल किया गया है, वह 120 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 26 मीटर ऊंचा है।

लाइव अपडेट्स:

asian games 2018 opening ceremony live updates jakarta gbk stadium
एशियाई खेल ओपनिंग सेरेमनी
19:53 आईएसटी - अंतिम प्रस्तुति के साथ उद्घाटन समारोह का रंगारंग समापन। धन्यवाद हमारे साथ जुड़ने के लिए। रविवार से आप हमारे साथ जुड़े रहिएगा 2018 एशियाई खेलों की लाइव अपडेट्स जानने के लिए।

19:50 आईएसटी - उद्घाटन समारोह की अंतिम प्रस्तुति की शुरुआत

19:40 आईएसटी - इंडोनेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी लूसिया फ्रांसिस्का सुसी सुसंती ने एशियाई खेलों की मशाल जलाई, जिसके बाद आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट खेलने की शुरुआत हुई।
 


19:35 आईएसटी- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भारतीय दल को एशियाई खेलों में सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
 


19:33 आईएसटी - भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दीं।
 



19:32 आईएसटी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट्स को ट्विटर पर सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
 


19:24 आईएसटी - इंडोनेशिया के जैज पियानिस्ट जो एलेग्जेंडर ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता।
 

 


19:14 आईएसटी - इंडोनेशिया की पारंपरिक प्रस्तुतियां दिखाई जा रही हैं।

19:05 आईएसटी - इंडोनेशिया की प्रसिद्द सिंगर रैसा अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। उनके गीत में इंडोनेशिया की खूबसूरती देखने को मिल रही है। हरे रंग का सेट तैयार किया हुआ है, जिस पर कलाकार डांस के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। यह दृश्य दर्शकों का मन जीत रहा है।
 


19:03 आईएसटी - प्रोटोकॉल सेगमेंट पूरा हो चुका है और अब सेरेमनी की शुरुआत हुई। इंडोनेशिया के दिग्गज सिंगर और डांसर्स का ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देने को पूरी तरह तैयार है।

19:00 आईएसटी - सेरेमनी शो की शुरुआत सेगमेंट खत्म होने के बाद होगी।

18:52 आईएसटी - पासकिब्रा इंडोनेशिया का झंडा लेकर स्टेज पर आए। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अधिकारिक रूप से एशियाई खेल शुरू होने की घोषणा की।

18:45 आईएसटी- ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसीडेंट शेख अहमद अल-फहद अल-अहमद ने सभी देशों का स्वागत किया

18:35 आईएसटी - इंडोनेशिया के लिए गर्व का पल, मेजबान का झंडा फहराया गया और फिर इंडोनेशियाई सिंगर तुलुस ने राष्ट्रगान गाया। जीबीके स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक सम्मान में खड़े हुए।

18:33 आईएसटी - झंडा फहराने की सेरेमनी के बाद इंडोनेशिया का राष्ट्रगान गाया गया।
 

 



18:30 आईएसटी - इंडोनेशिया की स्टार सिंगर विया वालेन ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। 

18:25 आईएसटी - सभी देशों की परेड खत्म हो चुकी है। दर्शकों ने इंडोनेशिया...इंडोनेशिया के नारे लगाकर अपने एथलीट्स का उत्साह बढ़ाया

18:22 आईएसटी - मेजबान इंडोनेशिया ने किया मार्च। दर्शकों का जोश हुजूम पर। स्थानीय जोशीले गीत के साथ एथलीटों का स्वागत किया गया। अंत में मैस्कॉट भी साथ आए।

18:21 आईएसटी - वियतनाम और यमन ने भी दर्शकों के उत्साह के बीच अपना मार्च पूरा किया।


18:20 आईएसटी - ताजीकिस्तान, थाईलैंड, टिमोर लेस्टे और संयुक्त अरब अमीरात का दर्शकों ने एशियाई खेलों में स्वागत किया



18:15 आईएसटी - सिंगापुर, श्रीलंका, सीरिया और चीनी ताइपे ने भी अपना मार्च पूरा किया

18:13 आईएसटी - दो कोरियाई देश तीन खेलों में एक साथ मैदान पर उतरेंगे। रोइंग, ड्रेगन बोट और बास्केटबॉल में कोरिया की सिर्फ एक टीम देखने को मिलेगी।


18:11 आईएसटी - कतर स्टेडियम में मार्च करने आ चुका है. कतर भी एशियाई खेल की मेजबानी कर चुका है

18:10 आईएसटी - नेपाल, ओमान और पाकिस्तान का दर्शकों ने स्वागत किया

18:06 आईएसटी - मलेशिया, म्यांमार और मंगोलिया स्टेडियम में आए। मंगोलिया पर रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में पैनी नजर रखना होगी।

18:05 आईएसटी - लाओस, मकाउ और चीन का दर्शकों ने पूरे जोश के साथ स्वागत किया।

18:00 आईएसटी - जॉर्डन, कजाखस्तान के बाद एशियाई खेल में ऐतिहासिक पल देखने को मिला। कोरिया पहली बार एक देश बनकर देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इससे पहले नॉर्थ और साउथ कोरिया अलग-अलग प्रतिनिधित्व करते थे।

17:58 आईएसटी - ईरान और जापान भी अपने दल के साथ स्टेडियम में मार्च करने आए।

 




17:58 आईएसटी - बहुत बड़ा पल। कोरिया का दल भी एशियाई खेल में आया। दर्शकों ने पूरे जोश के साथ कोरिया का स्वागत किया।

17:54 आईएसटी - भारतीय दल स्टेडियम में आया। दर्शकों का पूरा जोश। नीरज चोपड़ा तिरंगा हाथ में लिए मार्च कर रहे हैं। सभी 569 भारतीय एथलीटों के हाथों में तिरंगा है और सभी जोश से लबरेज हैं। हिमा दास दल में सबसे ज्यादा जोश में नजर आई और वह ख़ुशी से झूम रही हैं।

17:51 आईएसटी - मालदीव्स, ब्रूनेई, कंबोडिया भी स्टेडियम में अपने दल के साथ आए। दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट के साथ इनका स्वागत किया।

17:49 आईएसटी: अफगानिस्तान पहला देश रहा, जिसने मार्च की शुरुआत की। दूसरे नंबर पर बहरीन और तीसरे पर बांग्लादेश आया।

17:48 आईएसटी: एथलीट्स ने मार्च की शुरुआत कर दी है। दर्शकों ने पूरे जोश के साथ दलों का स्वागत करना शुरू किया।

17:46 आईएसटी - बड़ी स्क्रीन पर 1962 एशियाई खेल के ऑडियो वीडियो दिखाए गए। इंडोनेशिया ने तब पहली बार एशियाड की मेजबानी की थी।

17:43 आईएसटी - करीब 1500 लड़कियों ने इंडोनेशिया के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी और गीत गाया 'अस सलामु अलय्कुम'। इसे सुनकर दर्शकों में जोश भर आया है। परफॉर्मेंस के अंत में बच्चों ने मिलकर इंडोनेशिया का झंडा बनाया।

17:40 आईएसटी - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो स्टाइल के साथ स्टेज पर आए। वह मोटरसाइकिल चलाकर स्टेज तक पहुंचे, जिसे दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।
 


 



जकार्ता के जेबीके स्टेडियम में एशियाई खेलों का रंगारंग समारोह शुरू हुआ।
 


(जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा जकार्ता में स्वर्ण पदक के सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने पिछले दिनों फिनलैंड में सावो खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर अपने दावे को पुख्ता किया था।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed