फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 indian contingent more medals than 2014 incheon games

भारत का ही जलवा, 2014 एशियन गेम्स को पीछे छोड़ा, आज टूट सकता है सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 31 Aug 2018 10:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 indian contingent more medals than 2014 incheon games
एशियन गेम्स 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेल में भारत का जलवा बरकरार है। एशियाई खेल 2018 के 12वें दिन तक भारत कुल 59 मेडल के साथ आठवें स्थान पर काबिज है। शीर्ष पर कुल 242 मेडल के साथ चीन जबकि 175 मेडल के साथ जापान दूसरे स्थान पर हैं। कोरिया रिपब्लिक 141 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, भारत का मौजूदा एशियाई खेलों में प्रदर्शन 1978 के बाद से सबसे बेहतरीन रहा है। मेडल के मामले में भारत ने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स को पीछे छोड़ दिया है। 17वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 57 मेडल जीते थे। 
विज्ञापन


यही नहीं, 18वें एशियन गेम्स में 13 गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने इंचियोन एशियाई खेल को पीछे छोड़ दिया है। 2014 एशियन गेम्स में भारत ने 11 गोल्ड जीते थे। 1951 में भारत ने सर्वाधिक 15 गोल्ड जीते थे और मौजूदा एशियाई खेलों में वह इसे तोड़ सकता है। एशियाई खेलों के 13वें दिन यानी शुक्रवार को भारत के पास अपने गोल्ड की संख्या बढ़ाने का मौका रहेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम और टेबल टेनिस व स्क्वाश से देश गोल्ड की उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि गुरुवार को भारतीय दल के एथलेटिक्स इवेंट्स का आखिरी दिन था। भारतीय एथलीट्स को मेडल जीतने के लिए कुल 7 स्पर्धाओं में जोर लगाना था, जिसमें से वह 5 में मेडल जीतने में सफल रहे।


12 वें दिन भारतीय एथलीट्स ने इन स्पर्धाओं में जीते मेडल

- 1500 मीटर रेस में जिनसन जॉनसन ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल।

- महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में गोल्ड मेडल। ( हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ)

- पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में भारत को सिल्वर। ( कुन्हु मोहम्मद, धरुण अय्यासामी, मोहम्मद अनस, राजीव अरोकिया)

- चक्का फेंक में सीमा पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल जीता।

- चित्रा उन्नीकृष्णन ने 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed