{"_id":"5b892b2f42c792463c0511ae","slug":"asian-games-2018-india-win-3-sailing-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: भारत ने 2 रजत समेत, एक ब्रॉन्ज समेत सेलिंग स्पर्धा में तीन पदक जीते","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स: भारत ने 2 रजत समेत, एक ब्रॉन्ज समेत सेलिंग स्पर्धा में तीन पदक जीते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने यहां वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगार के 49 ईआर एफएक्स महिला स्पर्धा में रजत और हर्षिता तोमर के ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक की बदौलत 18वें एशियाई खेलों में तीन पदक हासिल किए। वरूण ठक्कर अशोक और चेंगप्पा गणपति केलापंडा ने 49 ईआर पुरूष स्पर्धा की रेस 15 के बाद कुल 53 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
बीस वर्षीय वर्षा और सत्ताईस वर्षीय श्वेता ने मिलकर यहां इंडोनेशिया नेशनल सेलिंग सेंटर में 15 रेस के बाद कुल 40 का स्कोर बनाया। सोलह साल की हर्षिता ने 12 रेस के बाद कुल 62 का स्कोर बनाया जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गोविंग बैरागी ओपन लेजर 4.7 में चौथे स्थान पर रहे जबकि नेत्रा कुमानन लेजर रेडियल सेलिंग स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं।
पूर्व तैराक हर्षिता ने पदक जीतने के बाद कहा, ‘देश के लिये पदक जीतना बेहद अच्छा अहसास है। मैं इसे बयां नहीं कर सकती। मेरे लिये यह काफी कुछ सीखने का अनुभव रहा है।
विज्ञापन