फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018: Hima Das set new national record in 400m final 

एशियन गेम्स 2018: भारत की सनसनी हिमा दास ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018: Hima Das set new national record in 400m final 
hima das - फोटो : फाइल फोटो

भारत की हिमा दास ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में आयोजित क्वालीफिकेशन रेस में 2018 की वर्ल्ड जूनियर चैम्पियन हिमा ने 51.00 सेकेंड का समय निकालते हुए 18 धाविकाओं के बीच पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियम गेम्स 2018 में नया नेशनल रिकॉर्ड दर्ज किया है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को होने वाले मुकाबले में एशियाई महाद्वीप से आए तमाम एथलीटों और कोच की निगाहें भारत की हिमा दास पर हैं। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें 200, 400 मीटर के अलावा चार गुणा चार सौ मीटर रिले और चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स टीम रिले में खिलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत की हिमा दास ने फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में हीमा ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते महीने डायमंड लीग में 49.08 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड जीत चुकी हैं। वहीं, हिमा ने वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स में 51.46 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता, जबकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 51.32 का समय निकाल छठा स्थान हासिल किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed