फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian games 2018 day 6 live updates jakarta

टेनिस-नौकायन में गोल्ड तो कबड्डी में फिर निराशा, छठें दिन ऐसे रहा एशियन गेम्स में भारतीय दल का हाल

Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 day 6 live updates jakarta
heena sidhu

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबेंग में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स का छठा दिन खत्म हो चुका है। 6 दिनों के बाद छह स्वर्ण, पांच रजत और 14 कांस्य के बाद भी भारत पदक तालिका में 8वें स्थान पर बना हुआ है जबकि चीन ने अपना दबदबा जारी रखते हुए पदकों का शतक पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को खेलों के छठे दिन भारत को नौकायन खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गोल्ड दिलाया तो पहली बार जोड़ी बनाने वाले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने स्वर्ण पदक जीते लेकिन भारत को अपने सबसे सफल दिन में भी कुछ खेलों में निराशा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


निशानेबाजी में आज कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला लेकिन हिना सिद्धू महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। सोलह वर्षीय मनु भाकर क्वालीफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर से फाइनल में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में फिर से निराशा मिली। पुरूष टीम गुरुवार को सेमीफाइनल में ईरान से हार गई थी और आज महिला टीम भी फाइनल में ईरानी टीम से पार नहीं पा सकी। महिला टीम को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जिस खेल में स्वर्ण पदक पक्का माना जा रहा था उसकी निराशा कुछ हद तक नौकाचालकों तथा टेनिस में पुरूष युगल जोड़ी ने कम की। 

भारतीय नौकायन खिलाड़ियों ने चौकड़ी स्कल्स में ऐतिहासिक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर छठे दिन की शानदार शुरूआत की। साधारण परिवारों से आए सेना के इन जवानों ने सैनिकों का कभी हार नहीं मानने वाला जज्बा दिखाते हुए जीत दर्ज की । 

भारतीय टीम में स्वर्ण सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह शामिल थे जिन्होंने पुरूषों की चौकड़ी स्कल्स में 6 : 17 . 13 का समय निकालकर पीला तमगा जीता। 

भोकानल कल व्यक्तिगत वर्ग में नाकाम रहे थे। स्वर्ण और प्रकाश भी पुरूषों के डबल स्कल्स में पदक से चूक गए थे। लेकिन इन सभी ने 24 घंटे के भीतर नाकामी को पीछे छोड़कर इतिहास रच डाला।

लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

-स्क्वाश-  सौरव घोषाल, जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक के अपनी अपनी एकल स्पर्धाओं के सेमीफाइनल में पहुंचने से तीन पदक पक्के हो गए हैं। 

-मुक्केबाजी- भारत को मिश्रित सफलता मिली। अनुभवी मुक्केबाज मनोज कुमार (69 किग्रा) ने आसानी से प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी गौरव सोलंकी (52 किग्रा) को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

- जिम्नास्टिक- दीपा कर्माकर बैलेंसिंग बीम में पांचवें स्थान पर रही जबकि तैराकी में भी बिना पदक के भारतीय अभियान समाप्त हो गया। 

- बैडमिंटन- भारतीय बैडमिंटन के लिए एक और बुरी खबर। मेंस सिंगल में एचएस प्रणॉय को थाईलैंड के वांगचैरेन ने 12-21, 21-15, 15-21 से हार मिली। इसके पहले राउंड ऑफ 32 में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी ने किदांबी श्रीकांत को 23-21, 21-19 से हराया था।

- फेंसिंग- भारतीय महिलाएं एपी टीम के क्वार्टरफाइनल में चीन के खिलाफ हारी। सिर्फ ज्योतिका दत्ता जीत दर्ज कर सकी।

- हल्दर अपने तीसरे व अंतिम प्रयास में भी विफल हुईं। उनके पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हुईं।

- राखी हल्दर महिलाओं के 63 किग्रा स्नैच वर्ग में 93 किग्रा का भार नहीं उठा सकी। वह पहले और दूसरे प्रयास में विफल रही।

- हीना ने एशियाई खेलों में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा का मेडल जीता। एशियाई खेल में यह उनका तीसरा मेडल रहा। इससे पहले वह दो बार टीम स्पर्धा में मेडल जीत चुकी हैं।

- भारत अब मेडल तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसके कुल 23 पदक हो गए हैं।

हीना सिद्धु ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना ने 9.6 का आखिरी निशाना लगाया। अगर वह 10.2 पर निशाना लगाती तो सिल्वर मेडल जीत सकती थी। मगर हीना का शानदार प्रदर्शन।

रोहना बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने पुरुष डबल्स के फाइनल में कजाख्स्तान के एलेक्सेंडर बुबलिक और डेनिस येअसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

- फेंसिंग - भारत ने इंडोनेशिया को अंतिम-16 के मैच में 45-24 से मात दी और फिर महिलाओं की एपी टीम के क्वार्टरफाइनल में चीन से 25-45 के अंतर से हारी।

- एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारतीय हैंडबॉल टीम ने पाकिस्तान को ग्रुप-3 मेन राउंड में 28-27 से हराया। 

- भारत का गोल्ड मेडल मैच शुरू हो चुका है। भारत के रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी पुरुष डबल्स फाइनल में कजाख्स्तान की जोड़ी से भिड़ रही है।

- पुरुषों की 300 मीटर स्टेंडर्ड राइफल स्पर्धा में भारत के हरजिंदर सिंह और अमित कुमार क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।

- भारतीय कंपाउंड आर्चर्स ने मिक्स्ड टीम इवेंट में अंतिम-32 में इराक को मात दी। अभिषेक वर्मा और ज्योति वेन्नम ने अच्छा प्रदर्शन किया।


-  पेनकेकसिलट- भारत के एन बोएनाओ सिंह को पुरुषों की क्लास बी 50-55 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में फिलिपिंस के डाइनेस दुमान के हाथों 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी।

- श्रीहरि नटराज, संदीप सेजवाल, सजन प्रकाश और एरॉन एग्नल 4x100 मीटर मेडले रिले में 9वें स्थान पर रहे। भारतीय तैराकी टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल नहीं हुई।

- भारतीय राअर्स ने छठें दिन भारत को गौरवान्वित किया
 

- भारतीय रोइंग टीम पुरुषों की लाइटवेट आठ फाइनल में मेडल जीतने से चूकी। भारतीय महिला टीम महिलाओं के चार स्पर्धा के फाइनल में छठें स्थान पर रहीं।

गोल्ड मेडल...वाह भाई वाह!! भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। भारत का एशियाई खेल 2018 में पांचवां गोल्ड है। स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल, ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने भारत को रोइंग में गोल्ड मेडल दिलाया। क्वाडरपल स्कल्स में गोल्ड एशियाई खेल के इतिहास में रोइंग स्पर्धा में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2010 में बजरंग लाल ठाकुर ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

- हीना सिद्धु और मनु भाकर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हीना ने जोरदार वापसी करते हुए पांचवीं सीरीज में 99 अंक हासिल किए। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु तीसरे जबकि हीना सातवें स्थान पर रहीं।

- भारतीय रिकर्व आर्चरी में भारत के हाथ लगी निराशा। दीपिका कुमारी और अतानु दास मंगोलिया के खिलाफ अंतिम-16 से बाहर हुए।

- मनु भाकर और हीना सिद्धु दोनों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मनु भाकर ने क्रमश: 94,98, 96, 97, 95, 94 का स्कोर किया। हीना ने क्रमश: 94, 94, 96, 93, 99, 95 का स्कोर किया।

- भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत का रोइंग में यह दूसरा मेडल है जबकि कुल पदकों की संख्या 20 हो चुकी है।


फेंसिंग- ज्योतिका दत्ता और कबिता देवी ने तीन मैच जीते हैं। एना अरोड़ा ने दो मुकाबले जीते और एक हारे।  भारत आसान जीत के साथ आगे बढ़े।

फेंसिंग- भारतीय महिला टीम ने एपी स्पर्धा के अंतिम-16 में इंडोनेशिया को 45-24 से हराया।

दुष्यंत चौहान ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत ने रोइंग में पहला मेडल जीता। छठें दिन भारत का मेडल में खाता खुला। कोरिया के ह्यूनसु पार्क और हांगकांग के चुन गन चियु ने क्रमश: गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। भारत के अब कुल 19 मेडल हो चुके हैं। इसमें चार गोल्ड, चार सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

- भारत के शिवम शुक्ला पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पहले चरण क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहे। शिवम ने 289 स्कोर किया।

- संदीप सेजवाल ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय तैराक ने 27.95 सेकंड्स में पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की पहली हीट पूरी की और ताजीकिस्तान के रैमजियोर खोरकाशोव व मालदीव्स के हसन हुसैन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed