फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2018 Day 3 Live updates: Indonesia Jakarta Palembang kabaddi india vs sri lanka

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, श्रीलंका को 26 अंक के विशाल अंतर से दी मात

Tue, 21 Aug 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018 Day 3 Live updates: Indonesia Jakarta Palembang kabaddi india vs sri lanka
कबड्डी - फोटो : file photo
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मंगलवार को एशियाई खेल 2018 में जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने अपने तीसरे मैच में श्रीलंका को 38-12 के विशाल अंतर से हराया। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में जापान  और फिर थाईलैंड को मात दी थी।
विज्ञापन


भारत के सभी खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका ने दूसरे हाफ में अपने अंकों की संख्या 10 के ऊपर की थी। वहीं भारतीय टीम शुरुआत से ही हावी रही। पहले हाफ में उसने 23-4 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने कोई जोखिम उठाने नहीं उठाने का फैसला किया और अपनी आक्रामक खेल शैली को कम किया। 
विज्ञापन


लाइव अपडेट्स

फुलटाइम - भारत 38-12 श्रीलंका

- मधु और प्रियंका ने शानदार तालमेल के साथ श्रीलंकाई रेडर को घेरा और भारत को अंक दिलाया। भारतीय टीम 38-12 से आगे।

- श्रीलंकाई स्ट्राइकर ने भारतीय रेडर को आउट किया। इसके बाद श्रीलंका ने सफल टेकल किया और स्कोर 12-37 किया।

- श्रीलंकाई रेडर ने बोनस अंक हासिल किया, लेकिन कविता के उम्दा डिफेंस के सामने उन्हें हार मानना पड़ी। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला।

- भारत ने पहले शानदार खेल दिखाते हुए सुपर रेड लगाई और तीन अंक हासिल किए। स्कोर 36-9 किया।

- श्रीलंका की जोरदार वापसी। भारतीय की दो रेडर्स को आउट करके स्कोर का अंतर 9-33 से कम किया।

- भारतीय टीम श्रीलंका को अपने हिसाब से खिला रही है और विरोधी टीम खेल के स्तर में उसके आस-पास भी नहीं दिख रही है। भारत 33-5 से आगे।

- भारतीय टीम ने श्रीलंका को ऑलआउट किया और अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय टीम इस समय 31-5 से आगे है।

- श्रीलंका की सफल रेड, भारत की एक डिफेंडर ने पकड़ने की कोशिश की पर सफल नहीं हुईं।

- पायल चौधरी ने बेहतरीन रणनीति अपनाई और रेफरी ने उनके पक्ष में एक अंक दिया। भारत की बढ़त 20 अंक की हुई। स्कोर 25-5 से भारत के पक्ष में।

- श्रीलंका की सफल रेड, एक अंक जुटाते हुए स्कोर 5-24 किया।

- दूसरे हाफ में भारतीय कप्तान पायल चौधरी ने बेहतरीन शुरुआत की और श्रीलंका पर सफल रेड करते हुए स्कोर 24-4 कर दिया।

- पहले हाफ के बाद भारतीय टीम स्कोर में 23-4 से आगे

- साक्षी की बेहतरीन रेड। कप्तान पायल चौधरी ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। भारतीय टीम को इस पर एक अंक मिला। रेडर ने दो भारतीय खिलाड़ियों को आउट करने का दम दिखाने का प्रयास किया था, लेकिन साक्षी ने उन्हें जकड़ लिया और आगे नहीं जाने दिया। भारत स्कोर में 23-4 की बढ़त पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारतीय टीम एक बार श्रीलंका को ऑलआउट कर चुकी है। पायल चौधरी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम फिलहाल स्कोर में 22-4 की बढ़त पर है।

- भारत ने श्रीलंका पर शुरुआत से ही दबदबा बनाया और अपना पूरा दमखम दिखाया। इस दौरान भारतीय रेडरों ने कई बोनस अंक हासिल किए और श्रीलंका को अंक लेने के लिए तरसाया।


- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका पर विशाल बढ़त बना ली है। रणदीप, पायल और साक्षी की तिकड़ी ने श्रीलंका को परेशान कर दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed