फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2018 Day 3 Live updates: Indonesia Jakarta Palembang

Asian Games 2018: शूटिंग में चमके निशानेबाज तो दीपा कर्माकर ने किया निराश, तीसरे दिन के अपडेट्स

Wed, 22 Aug 2018 05:55 AM IST
Prateek Ranjan स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Wed, 22 Aug 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018 Day 3 Live updates: Indonesia Jakarta Palembang
दिव्या काकरण

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में दूसरे दिन का दिन खत्म हुआ। भारत अब तक पदक तालिका में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित दस पदक लेकर सातवें स्थान पर है। चीन 30 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य लेकर शीर्ष पर है।

विज्ञापन


सेपकटकरा में भी भारत ने कांस्य पदक सुरक्षित किया। भारत पालेमबांग में सेमीफाइनल में थाईलैंड से हार गया था लेकिन अंतिम चार में पहुंचने पर उसका कांस्य पदक पक्का हो गया।
विज्ञापन


भारत की महिला और पुरूष कबड्डी टीमों ने भी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की। पुरूष टीम ने दक्षिण कोरिया से 23-24 से मिली हार से उबरकर ग्रुप ए के अपने चौथे और अंतिम मैच में थाईलैंड को 49-30 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज दो मैच खेले और दोनों जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला टीम ने दिन के पहले मैच में श्रीलंका को 38-12 से जबकि इंडोनेशिया को 54-22 से हराया।

लाइव अपडेट्स

-वुशू - भारत ने एशियाई खेलों की वुशु स्पर्धा में आज यहां चार पदक पक्के किए जब एक को छोड़कर उसके सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। पांच भारतीय सेंडा स्पर्धा के विभिन्न वर्ग में चुनौती पेश करने उतरे और उनमें से चार ने जीत के साथ पदक पक्का किया।


- वुशू- भारत का एक और पदक पक्का। सूर्या सिंह ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह। 
 

- टेनिस- रोहन बोपन्ना-शरण, रामकुमार-नागल और अंकिता रैना क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। 
-कुश्ती- कुश्ती में भारत को एक पदक मिला। दिव्या काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
-जिम्नास्टिक- रियो ओलिंपक से सुर्खियां बटोरने वाली दीपा कर्माकर फाइनल के लिए क्वालीफाय भी नहीं कर पाई।


रेगू- इस खेल में भारत ने इतिहास रच दिया। हालांकि सेमीफाइनल में थाइलैंड से 0-2 से हार मिली। मगर ब्रॉन्ज भारत की झोली में आ गया। एशियाड इतिहास में इस खेल में भारत ने पहली बार मेडल जीता।

- भारतीय महिला पहलवान किरण को फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 76 किग्रा वर्ग क्वार्टरफाइनल में किर्गिस्तान की मेदेत काईजी के हाथों 2-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, वह अभी भी मेडल जीतने की दौड़ में बनी हुई हैं। इसके लिए उन्हें रेपचेज का इंतजार करना होगा।


- पुरुषों की ग्रीको रोमन 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में ज्ञानेंद्र को उज्बेकिस्तान के बख्रमोव इस्लोमजोन ने 5-0 से हराया। ज्ञानेंद्र की उम्मीदें भी रेपचेज पर टिकी हैं।


- ज्योतिका दत्ता ने फेंसिंग में महिलाओं की एपी व्यक्तिगत के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने थाईलैंड की तखामवोंग विजित्ता को 15-8 के अंतर से मात दी।

- भारत के 37 वर्षीय संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में जीता सिल्वर मेडल।


- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 के विशाल अंतर से हराया।

- चंपा मोर्या ने कैनोए एकल महिला की हीट में 9वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।



- थाईलैंड ने भारतीय महिला टीम को रेगु में 3-0 से हराया।




- मनीष ने पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 67 किग्रा वर्ग में जापान के शिमोयामडा सुचिका को 7-3 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।



- ज्ञानेंद्र ने थाईलैंड के विरातुल पियाबुठ को पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 60 किग्रा वर्ग में 10-2 से मात देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।



- भारत की श्रेयसी सिंह और लक्ष्य ने मिक्स्ड टीम ट्रैप फाइनल्स में प्रवेश किया। क्वालिफिकेशन राउंड में 142 के स्कोर के साथ यह जोड़ी पांचवें स्थान पर रही।

- फेंसिंग में जस सीरत सिंह को थाईलैंड की थानी कोरावान के हाथों महिलाओं की एपी व्यक्तिगत स्पर्धा के अंतिम-32 में 13-15 से शिकस्त झेलनी पड़ी।  


भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में हरियाणा के 29 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।



- संजीव राजपुत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के पुरुष फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वह क्वालिफिकेशन राउंड में 1160 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे।

- 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल शुरू हो चुका है। पहले पांच शॉट्स के बाद सौरभ चौधरी दूसरे स्थान पर हैं जबकि अभिषेक वर्मा चौथे स्थान पर हैं।



- वॉलीबॉल में भारतीय महिला टीम को पूल चरण में लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी। विएतनाम ने पूल बी के मैच में भारत को 3-0 (18-25, 22-25, 13-25) सीधे सेटों में हराया।



- रोइंग की महिला जोड़ी स्पर्धा के रेपचेज राउंड में संजुक्ता दुंगदुंग और हरप्रीत कौर की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। फाइनल बी के लिए क्वालिफाई किया।



- संजीव राजपुत ने 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन पुरुष क्वालिफिकेशन राउंड में 859 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

- महिलाओं की -57 किग्रा क्वार्टरफाइनल में भारत की ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक को चीनी ताइपे की ली अहरियुम के हाथों 8-17 की शिकस्त झेलनी पड़ी।



- ज्ञानदश सिंह मयंगलमबम पुरुषों के ताइजिकुआन ऑल राउंड में 9.59 स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

- रोइंग में भारत ने पुरुष लाइटवेट चार के फाइनल्स में क्वालिफाई किया। रेपचेज राउंड में 6:51.88 का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम


- ताइक्वांडो में अक्षय कुमार ने पुरुष +80 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अंतिम-16 में श्रीलंका के फर्नांडो सियाबलपितियागे ब्लैश डी को 13-8 से मात दी।

- वाह, भारत के लिए खुशखबरी। ज्यातिका दत्ता को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सीधे अंतिम-16 में प्रवेश दे दिया गया है।


- रोइंग में भारत की संजुक्ता दुंग और हरप्रीत कौर की जोड़ी ने 8:54.67 का समय निकालकर रेपचेज में तीसरा स्थान हासिल किया। संजुक्ता-हरप्रीत महिलाओं की जोड़ी के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं।



- पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के दो निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 16 वर्षीय सौरभ चौधरी शीर्ष पर रहे जबकि भारत के लिए डेब्यू करने वाले अभिषेक वर्मा ने भी क्वालिफाई करने में सफलता हासिल की।


- भारत की ज्योतिका दत्ता ने अपने पूल में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-32 में प्रवेश किया। महिलाओं की एपी व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए पूल सी में शामिल ज्योतिका ने पांच में से चार बाउट जीती।

- फेंसिंग में भारत की जस सीरत सिंह ने महिलाओं की एपी व्यक्तिगत स्पर्धा के अंतिम-32 में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने पूल बी के अपने पांच में से दो बाउट जीते।


- भारत के सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में 586 का स्कोर किया और वह शीर्ष पर रहे। सौरभ की उम्र महज 16 साल है।


- भारत के तैराक विर्धवाल खड़े ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अपनी हीट में उन्होंने 23.43 सेकंड्स का समय निकालते हुए क्वालिफाई किया। विर्धवाल का यह समय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। 9 साल पहले उन्होंने टोक्यो में हुई एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप्स में 22.55 सेकंड्स का समय निकाला था। अब उन्होंने इसमें सुधार कर लिया है।


- - फेंसिंग- महिलाओं की एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्योतिका दत्ता ने पूल सी के अपने चार में से तीन मैच जीत लिए हैं।

- फेंसिंग - महिलाओं के एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में जस सीरत सिंह ने पूल बी के अपने चौथे में से तीसरा मैच गंवाया।

- ताइक्वांडो- भारत की रोदाली बरुआ अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़ सकीं। महिलाओं की महिला +67 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की मा टिंगशिया के हाथों बरुआ को 0-5 की शिकस्त झेलनी पड़ी।

- रोइंग- भारत के दत्तु भोकनल पुरुषों के सिंगल स्कल्स रेपचेज की हीट में शीर्ष पर रहे। इसका मतलब यह है कि वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।



- भारत के अंशुल कोठारी 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में 23.83 सेकंड्स के समय के साथ शीर्ष पर रहे। हालांकि, उनका फाइनल के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है।

- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, श्रीलंका को 26 अंक के विशाल अंतर से दी मात। भारत ने 38-12 के अंतर से जीता मैच।


- भारत के विर्धवाल खड़े ने हीट 5 में 22.43 सेकंड्स का समय निकालते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। 


- फेंसिंग - भारत की जस सीरत सिंह ने विएतनाम के ट्रान थी थुई ट्रिन को महिलाओं की एपी व्यक्तिगत में ग्रुप बी के मैच में 5-4 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed