फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 bajrang punia did not wear official costumes of india

एशियन गेम्स 2018: बजरंग समेत इन पहलवानों ने नहीं पहनी थी आधिकारिक कास्ट्यूम, सामने आई वजह

Mon, 20 Aug 2018 06:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 bajrang punia did not wear official costumes of india
BAJRANG PUNIA
एशियाई खेलों के दूसरे दिन ही भारतीय पहलवानों को बिना आधिकारिक किट के मैट पर उतरना पड़ा। आईओए की ओर से भारतीय दल के हर सदस्य को सेरेमोनियल और स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई गई है, लेकिन स्पोर्ट्स किट कई खेलों के खिलाडियों को फिट नहीं बैठ रही है। नतीजन पहलवानों को कुश्ती मुकाबलों के पहले दिन अपनी ओर से जुटाई गई कास्ट्यूम में मैट पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन


सिर्फ सुशील कुमार और पवन कुमार ही आधिकारिक कास्ट्यूम में उतरे, जबकि बजरंग, संदीप तोमर, मौसम खत्री अपनी कास्ट्यूम में खेलने उतरे। यही नहीं महिला पहलवानों को भी कास्ट्यूम रास नहीं आ रही है। उनके भी अपनी ओर से जुटाई गई कास्ट्यूम पहनकर खेलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


वहीं वेटलिफ्टरों को भी उपलब्ध कराई गई किट फिट नहीं आ रही है। लिफ्टरों ने आईओए से दूसरी किट उपलब्ध कराने को कहा है। आईओए ने इस बार ली निंग के जरिए भारतीय दल को किट उपलब्ध कराई है। आईओए ने सभी खेल संघों से खिलाडियों की नाम मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के अनुसार तैयार स्पोर्ट्स किट खिलाडियों को दी गई, लेकिन पहले ही दिन खिलाडियों के आधिकारिक किट के बिना मुकाबलों में उतरने का सिलसिला शुरू हो गया। आधिकारिक किट में देश का नामए  झंडा और आईओए का प्रतीक चिन्ह बना है। सूत्र बताते हैं कि पहलवानों को तीन लाल और तीन नीले रंग  की कास्ट्यूम दी गई थी जो उन्हें फिट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed