फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Boxing Championship: In a first, AIBA announces 400,000 dollar prize fund 

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: पहली बार 4 लाख डॉलर इनामी राशि की घोषणा, 24 मई से शुरू होगा टूर्नामेंट

Tue, 18 May 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 10:23 PM IST
सार

  • एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए पहली बार चार लाख डॉलर इनामी राशि की घोषणा
  • 24 मई से शुरू होगी यह प्रतियोगिता 
  • 2019 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
  • अमित और विकास भारतीय पुरुष टीम में शामिल
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होना था पर कोरोना के कारण दुबई में हुआ शिफ्ट

विज्ञापन
Asian Boxing Championship: In a first, AIBA announces 400,000 dollar prize fund 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने दुबई में आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को चार लाख डॉलर की इनामी राशि की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में भारत के भी शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन शुरुआत में भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे दुबई में स्थानांतरित किया गया। पुरुष और महिला मुक्केबाजों की यह प्रतियोगिता 24 मई से शुरू होगी।

विज्ञापन


एआईबीए ने बयान में कहा, 'पुरुष और महिला दोनों वर्ग में शीर्ष पर रहने वाले मुक्केबाज को 10 हजार डॉलर की राशि मिलेगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाज को पांच हजार डॉलर जबकि कांस्य पदक विजेता को ढाई हजार डॉलर मिलेंगे।' भारतीय चुनौती की अगुआई महिला वर्ग में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) करेंगी जबकि पुरुष वर्ग में चुनौती का दारोमदार गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) पर होगा।
विज्ञापन


अमित और विकास भारतीय पुरुष टीम में शामिल
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेत और गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) सहित ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अधिकतर भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में अपनी जगह बनाई। यात्रा के लिए जरूरी स्वीकृति मिलने के बाद भारतीय दल 21 मई को रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों मुक्केबाजों को टीम में जगह
पिछले महीने घोषित महिला टीम की अगुआई छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) करेंगी। टोक्यो के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों मुक्केबाजों को टीम में जगह मिली है, जिसमें सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) भी शामिल हैं जो हाल में कोविड-19 से उबरी हैं।

एशियाई चैंपियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारत ने थाईलैंड में 2019 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक सहित 13 पदक जीते थे। टूर्नामेंट के लिए चुने गए खिलाड़ियों का नियमित तौर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा और वे पटियाला, पुणे और बंगलूरू में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के कारण दुबई में शिफ्ट
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में ही होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे दुबई स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन भारत ने सह मेजबान का अधिकार बरकरार रखा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 मई हो होगी जबकि ड्रॉ 23 मई को होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों के कारण टीम की रवानगी की योजना खटाई में पड़ती दिख रही थी लेकिन यूएई के अधिकारियों ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी।

भारतीय टीमें इस प्रकार हैं:

  • पुरुष: विनोद तंवर (49 किग्रा), अमित पंघाल (52 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और नरेंदर (91 किग्रा से अधिक)।
  • महिला: मोनिका (48 किग्रा), एमसी मेरकोम (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लालबुआतसाही (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed