Asian Archery Championships: ज्योति सुरेखा ने एकल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी को हराया
भारत की स्टार तीरंदाज हुए विश्व चैंपियनशिप में तीन बार की रजत पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेनाम ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। सुरेखा ने महिलाओं की एकल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में ओ यूहयून को पटखनी दी।
विस्तार
भारत की स्टार तीरंदाज हुए विश्व चैंपियनशिप में तीन बार की रजत पदक विजेता ज्योति सुरेखा वेनाम ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। सुरेखा ने महिलाओं की एकल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में ओ यूहयून को पटखनी दी। गुरुवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने 146-145 से जीत दर्ज की।
सितंबर में यांकटॉन में विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति ने इस बार सेमीफाइनल में 2015 की विश्व चैंपियन किम युन्ही को 148-143 से हराया और फाइनल में जगह में पक्की की।
Medal Alert!!!
Compound Women Individual Event!@VJSurekha won the "Gold MEDAL"🥇 at the Asian Archery Championships - Dhaka, Bangladesh.विज्ञापन विज्ञापन
The final scoreline is 146-145 to india!
Congratulations to @VJSurekha#IndianArchery #WorldArchery #asianarcherychampionship2021 pic.twitter.com/S4IY5e8K58— ARCHERY ASSOCIATION OF INDIA (@india_archery) November 18, 2021
ज्योति ने फाइनल में जोरदार तरीके से शुरुआत की और पहले सेट में बढ़त हासिल कर ली। हालांकि इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने वापसी की और दूसरा सेट अपने नाम किया। लेकिन अंत में निर्णायक राउंड में ज्योति ने फिर से शानदार निशाना लगाया और गोल्ड अपने नाम कर लिया।
एकल स्पर्धा से पहले मिश्रित युगल में भारत को हालांकि रजत से संतोष करना पड़ा। यहां ज्योति सुरेखा वेनाम और युवा तीरंदाज ऋषभ यादव को कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन किम युन्ही और चोई योंगही की कोरिया की अनुभवी जोड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।