{"_id":"5d8ca8608ebc3e93c52efd37","slug":"asian-age-group-championship-swimming-india-gets-ninth-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में नौवां गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत को एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में नौवां गोल्ड मेडल
Thu, 26 Sep 2019 05:30 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीहरि नटराज, साजन प्रकाश, लिकिथ एसपी और वीरधवल खाड़े की भारत की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम ने बुधवार को यहां 10वीं एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए 9वां गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पादुकोण-द्रविड़ सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में तीन मिनट 46.49 सेकंड के समय के साथ थाइलैंड (तीन मिनट 48.89 सेकंड) और हॉन्ग कॉन्ग (तीन मिनट 53.99) की टीमों को पछाड़ा। भारत ने थाइलैंड और हॉन्ग कॉन्ग की टीमों की चुनौती का डटकर सामना किया।
विज्ञापन
श्रीहरि ने बैकस्ट्रोक में 56.55 सेकंड के समय के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग के लाउ शियु युइ (57.72 सेकंड) और थाइलैंड के कासिपत चोगराथिन (58.41 सेकंड को पीछे छोड़ा)। दूसरे नंबर पर बटरफ्लाई स्पर्धा के लिए प्रकाश उतरे जिन्होंने 54 . 50 सेकंड के साथ भारत की बढ़त बरकरार रखी।
विज्ञापन
थाइलैंड के नवाफत वोंगचेरोन ने 54 .50 सेकंड जबकि हॉन्ग कॉन्ग के च्युंग याउ मिंग ने 56.60 सेकंड का समय लिया। लिकिथ ने ब्रेस्टस्ट्रोक में एक मिनट 2.47 सेकंड के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ भारत की बढ़त को मजबूत किया जबकि थाइलैंड के नुतामोंग केतिन ने एक मिनट 3.69 सेकंड जबकि हॉन्ग कॉन्ग के एनजी यान किम ने एक मिनट 5.82 सेकंड का समय लिया।
वीरधवल खाड़े ने इसके बाद 53.00 सेकंड के समय के साथ भारत का स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। थाइलैंड के तारित थोंगचुमसिन ने 52.29 सेकंड जबकि हॉन्ग कॉन्ग के फुंग चुंग हो ने 53 .85 सेकंड का समय लिया।