{"_id":"5baf1f7a867a557ed0492620","slug":"asia-cup-final-2018-bangladesh-captain-mashrafe-mortaza-said-we-lost-match-but-wins-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप फाइनल में हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा बोले- हम दिल से खेले लेकिन...","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशिया कप फाइनल में हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा बोले- हम दिल से खेले लेकिन...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपना दिन होने पर वो किसी भी टीम की पार्टी बिगाड़ सकते हैं। एशिया कप 2018 के एक बेहद नजदीकी फाइनल में आखिरी गेंद में भारतीय टीम को यह जीत नसीब हुई। बांग्लादेश ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन फिर बड़े टूर्नामेंट न जीत पाने की उनकी कमजोरी उभर कर सामने आई।
विज्ञापन
मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने एशिया कप फाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम दिल से खेली लेकिन कुछ गलतियों के कारण शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मुर्तजा ने कहा कि उनकी टीम को अपने खेल पर गर्व करना चाहिए। मुर्तजा ने कहा, 'हां, हम दिल से खेले। मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ लेकिन हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में कुछ गलतियां की। यदि आप हमारी गेंदबाजी को देखें तो जब भी हमने 240 से ज्यादा का स्कोर किया, हमने मैच जीता। इसलिए हमने बल्लेबाजों से अच्छा स्कोर करने को कहा था।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अंत में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिस अंदाज में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, उस वक्त 49वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान से गेंदबाजी करना जरूरी था। तब भारतीय बल्लेबाज हर गेंद पर रन बना रहे थे और इसलिए उस मौके पर स्पिनर को उतारना मुश्किल था।'
दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने 222 रन बनाए जिसके बाद टीम इंडिया ने पारी की अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में 7 विकेट पर 223 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। बांग्लादेशी ओपनर लिटन दास ने 117 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। उन्हें इस शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। भारतीय ओपनर शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जिन्होंने टूर्नमेंट के 5 मैचों में 2 शतकों की मदद से कुल 342 रन बनाए।