{"_id":"5a9135ea4f1c1b0a7b8b8e67","slug":"aruna-budda-has-won-bronze-medal-in-gymnastics-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप 2018 में भारत की अरुणा बुद्दा रेड्डी ने जीता ब्रॉन्ज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप 2018 में भारत की अरुणा बुद्दा रेड्डी ने जीता ब्रॉन्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Aruna Budda
मेलबर्न में चल रहे जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में भारत की अरुणा बुद्दा रेड्डी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत की इस होनहार खिलाड़ी ने वूमेन वॉल्ट में 13.649 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
वहीं एक और भारतीय खिलाड़ी प्रणति नायक ने 13.416 अंकों के साथ विश्व कप में छठा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि अरुणा ने 2005 में अपना पहला नेशनल पदक जीता था जिसके बाद वो 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में वॉल्ट के क्वालिफिकेशन राउंड में 14वें स्थान पर रहीं थी।
विज्ञापन
अरुणा ने धीरे धीरे अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए एशियन गेम्स में नौवा और 2017 एशियन चैंपियनशिप में छठा स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि स्लोवेनिया की तजासा किसलेफ ने 13.8 अंको के साथ गोल्ड मेडल और ऑस्ट्रेलिया की ऐमिली वाइटहेड ने 13.699 अंको के साथ सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन