{"_id":"60c0fb6e52b48446325d2f8a","slug":"arun-tanwar-to-be-first-india-taekwondo-player-at-tokyo-paralympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो पैरालम्पिक: भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी अरुण तंवर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो पैरालम्पिक: भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी अरुण तंवर
Wed, 09 Jun 2021 11:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो पैरालम्पिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण तंवर को टोक्यो पैरालम्पिक में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिलने जा रहा है जिससे वह इसमें भाग लेने वाली पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने कहा कि अरूणा को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण वाइल्ड कार्ड मिला है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'वह पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी। इससे सभी उदीयमान खिलाड़ियों के लिये रास्ते खुलेंगे।'
विज्ञापन
अरुण इस समय महिलाओं की अंडर 49 श्रेणी में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी है। पांच बार की राष्ट्रीय चैम्पियन अरूणा पिछले चार साल में एशियाई पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप और विश्व पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है। टोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन