फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Army chief MM Naravane compliments Naib Sudedar Deepak Kumar for entering finals of Strandja Memorial Boxing Tournament

भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने क्यों की मुक्केबाज दीपक कुमार की तारीफ?

Sat, 27 Feb 2021 07:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Feb 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Army chief MM Naravane compliments Naib Sudedar Deepak Kumar for entering finals of Strandja Memorial Boxing Tournament
मुक्केबाज दीपक कुमार - फोटो : ट्विटर @adgpi

मुक्केबाज दीपक कुमार के स्ट्रांजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने पर भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने तारीफ की है। भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात दीपक ने बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर किया। एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार (52 किग्रा) ने शुक्रवार को ओलंपिक और विश्व चैंपियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया था हालांकि वह शनिवार को फाइनल में हार गए और सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विट अकाउंट से दीपक कुमार के सम्मान में ट्वीट किया गया है। यह दीपक के करियर की सबसे यादगार जीत भी है। अपने से कहीं मजबूत जोइरोव को 4-1 से शिकस्त देते हुए दीपक ने अपने साथी मुक्केबाज की हार का भी बदला ले लिया। दरअसल, जोइरोव ने ही भारत के अमित पंघाल को हराकर 2019 विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था। वह एशियाई खेलों और चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भी हैं।

इससे पहले दीपक ने गुरुवार को बुल्गारिया के दारिस्लाव वासिलेव को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले चरण में तीन पदक (एक रजत और दो कांस्य पदक) जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed