{"_id":"5c0c1ac6bdec2241891edc6d","slug":"army-chief-bipin-rawat-says-we-can-expect-olympic-medals-in-equestrian-from-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी में जीत सकते हैं ओलंपिक मेडल : बिपिन रावत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
घुड़सवारी में जीत सकते हैं ओलंपिक मेडल : बिपिन रावत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बिपिन रावत
जकार्ता एशियाई खेलों में जीते दो पदक बताते हैं कि भारत ने घुड़सवारी के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण विकास किया है। उन्हें उम्मीद है कि भारत 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में इस खेल में मेडल जीत सकता है। अन्य खेलों की तरह भारतीय सेना ने घुड़सवारी के खेल में विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
फौआद मिर्जा ने एशियाई खेलों में रजत जीतकर 36 साल में पहला पदक दिलाया था। इसके अलावा भारत ने टीम स्पर्धा में भी चांदी का तमगा जीता था। दिल्ली होर्स शो से इतर जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमें एशियाई खेलों में और पदक जीतने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
हमें ओलंपिक पदक जीतने के लिए अपना स्तर भी बढ़ाना होगा। अभी हम लेवल-1 पर हैं और लेवल-3 पर पहुंचना हैं लेकिन हम सही राह पर हैं और निश्चित रूप से पहुंचेंगे।
विज्ञापन